
दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के अंतर्गत चौकी नगपुरा पुलिस द्वारा दिनांक 11.06.2026 की रात्रि मुखबिर सूचना के आधार पर अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
प्रथम प्रकरण में आरोपी गोपी पारधी को खुर्सीडीह गौठान के पास अवैध रूप से देशी मदिरा मसाला बिक्री करते पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 35 पौवा देशी मदिरा मसाला कुल मात्रा 6.300 बल्क लीटर, कीमती 3,500 रुपये एवं बिक्री रकम 200 रुपये जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना पुलगांव (चौकी नगपुरा) के अपराध क्रमांक 543/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार दूसरे प्रकरण में पारधीपारा खुर्सीडीह में दबिश देकर आरोपी मानसी पारधी को अवैध शराब बिक्री करते पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 43 पौवा अवैध देशी मदिरा मसाला कीमती 4,550 रुपये तथा बिक्री रकम 250 रुपये जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 544/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई।
▪️ घटना का कारण :
अवैध रूप से शराब का संग्रहण एवं बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करना।
▪️ घटनास्थल :
1. खुर्सीडीह गौठान के पास, चौकी नगपुरा क्षेत्र।
2. पारधीपारा खुर्सीडीह, चौकी नगपुरा क्षेत्र।
▪️ आरोपी का नाम :
1. गोपी पारधी, उम्र 21 वर्ष, निवासी पारधीपारा खुर्सीडीह।
2. मानसी पारधी, उम्र 30 वर्ष, निवासी पारधीपारा खुर्सीडीह।
▪️ जप्त सामग्री :
1. कुल 78 पौवा देशी मदिरा मसाला।
2. शराब बिक्री की कुल रकम 450 रुपये।
3. जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 8,500 रुपये।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक खेलन साहू, प्रधान आरक्षक महेश देवांगन, आरक्षक रितेश यादव, वेदप्रकाश साहू, राजेश्वर ठाकुर, महेंद्र साहू, उत्तम सोनवानी तथा महिला आरक्षक हेमलता ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, नशे एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे से संबंधित अपराधों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




