chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

मोटर सायकिल चोरी कर बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, दो चोरी की मोटर सायकिल बरामद…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 15.04.2026 को प्रार्थी राहुल कुमार साहू निवासी ग्राम ओटेबंद, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 13-14.04.2026 की रात्रि भिलाई इस्पात संयंत्र मेनगेट स्थित मोटर सायकिल स्टैण्ड से उनकी मोटर सायकिल बजाज पल्सर एनएस 125 क्रमांक सीजी 24 यू 0379 अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है।

रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान चोरी गई मोटर सायकिल एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की गई। जांच के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी प्रकाश ठाकुर एवं एक अपचारी बालक द्वारा मोटर सायकिल चोरी कर अपने घर में छिपाकर रखा जाता था तथा ग्राहक मिलने पर कम कीमत में बेच दिया जाता था।

इसी क्रम में चोरी की मोटर सायकिल को आरोपी शिवा यादव एवं गौरव कुमार द्वारा खरीदकर उपयोग किया जाना पाया गया। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी प्रकाश ठाकुर ने अपने एक अन्य अपचारी साथी के साथ मिलकर दो अलग-अलग मोटर सायकिल चोरी करना स्वीकार किया।

पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी गई दोनों मोटर सायकिल बरामद की गई। आरोपियों को दिनांक 23.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

▪️ घटना का कारण : आरोपियों द्वारा आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से मोटर सायकिल चोरी कर कम दाम में बेचने की घटना को अंजाम दिया गया।

▪️ घटनास्थल : भिलाई इस्पात संयंत्र मेनगेट मोटर सायकिल स्टैण्ड, थाना भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का विवरण :

1. प्रकाश ठाकुर, उम्र 19 वर्ष, निवासी कैलाश नगर लोहिया रोड, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
2. गौरव कुमार, उम्र 19 वर्ष, निवासी कैलाश नगर, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
3. शिवा यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी जवाहर नगर, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
4. एक अपचारी बालक।

▪️ जप्त सामग्री :

1. चोरी की दो मोटर सायकिल।
2. प्रकरण से संबंधित अन्य दस्तावेजी साक्ष्य।

▪️ सराहनीय भूमिका : थाना भिलाई भट्ठी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पतासाजी कर चोरी गए वाहनों की बरामदगी सुनिश्चित की गई।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर पार्क करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button