chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध शराब पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 23.05.2026 को थाना पुरानी भिलाई की टाउन पेट्रोलिंग टीम जुर्म-जरायम पतासाजी हेतु थाना क्षेत्र में रवाना थी। इसी दौरान पदुमनगर क्षेत्र में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उम्दा पीएम आवास स्थित एक किराना दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

मौके पर आरोपी रज्जाक मोहम्मद अपने किराना दुकान में उपस्थित मिला। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा दुकान में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक सफेद-नीला चेकदार प्लास्टिक बोरी में रखे 36 पौवा शोले मसाला देशी शराब, प्रत्येक में 180 एमएल शराब भरी हुई, कुल 6.48 बल्क लीटर शराब बरामद की गई।

जप्त शराब की कीमत 3600 रुपये है। मामले में अपराध क्रमांक 266/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

▪️घटना का कारण : अवैध रूप से शराब बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करना।

▪️घटनास्थल : उम्दा पीएम आवास के पास स्थित किराना दुकान, पदुमनगर क्षेत्र, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।

▪️आरोपी का विवरण : 1. रज्जाक मोहम्मद, उम्र 49 वर्ष, निवासी आदर्श नगर भाठापारा चरौदा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।

▪️जप्त सामग्री :

1. 36 पौवा देशी मसाला शराब कुल 6.48 बल्क लीटर
2. जप्त शराब कीमती लगभग 3600 रुपये

▪️सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई पुलिस की टाउन पेट्रोलिंग टीम एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

▪️दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध शराब बिक्री एवं नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button