
Government Jobs 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी यूपीएसएससी (UPSSSC) ने हजारों पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू हो गई है, जो 11 जून तक चलेगी. वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी डेट भी 11 मई ही निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन फॉर्म में संशोधन करने की आखिरी डेट 18 जून है.
यूपीएसएससी के मुताबिक, उम्मीदवारों के आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही किए जाएंगे, अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट के कुल 2,759 पद भरे जाएंगे.
योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो आखिरी डेट से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं. उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खत्म होने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स
- सामान्य- 1692 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग- 573 पद
- अनुसूचित जाति- 213 पद
- अनुसूचित जनजाति- 6 पद
- ईडब्ल्यूएस- 275 पद
पात्रता मानदंड क्या हैं?
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एग्रीकल्चर में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. एग्रीकल्चर में बीएससी (ऑनर्स), बागवानी में बीएससी/बीएससी (ऑनर्स), वानिकी में बीएससी/बीएससी (ऑनर्स), एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में बीटेक या कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से बीएससी (ऑनर्स साइंस) जैसी समकक्ष योग्यताओं वाले कैंडिडेट्स भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
- उम्र सीमा: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 21 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए. हालांकि सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को उम्र में छूट दी जाएगी.
UPSSSC AGTA Recruitment 2026 Notification
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- फिर ‘यूपीएसएसएससी AGTA भर्ती 2026’ लिंक को खोलें.
- उसके बाद अपनी जरूरी डिटेल्स का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें.
- अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जरूरी डिटेल्स भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें.
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म को सेव करके रख लें.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




