chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

बारिश पूर्व तैयारियां तेज, महापौर और आयुक्त ने नाला सफाई कार्यों का किया निरीक्षण…

दुर्ग/ आगामी बारिश को ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम प्रशासन द्वारा शहर में जलभराव एवं जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सुबह महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग एवं निगम अमले के साथ वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 क्षेत्र अंतर्गत उरला-बघेरा नाला पहुंचकर सफाई कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि बारिश के समय नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए शहर के प्रमुख नालों की व्यापक सफाई, जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने तथा जलभराव संभावित क्षेत्रों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

शंकर नाला मुक्तिधाम के पीछे से प्रारंभ हुए सफाई अभियान के तहत शंकर नगर नाला से अंतिम छोर पटरी पार वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 तक युद्धस्तर पर सफाई कार्य कराया जा रहा है। साथ ही संभावित जलभराव क्षेत्रों की पहचान कर वहां आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि निगम प्रशासन बारिश पूर्व सभी आवश्यक तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। शहर के प्रमुख नालों और जलभराव प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि बारिश के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

अवैध प्लाटिंग पर निगम प्रशासन सख्त

निरीक्षण के दौरान महापौर एवं आयुक्त वार्ड क्रमांक 57 क्षेत्र में नाला किनारे अवैध प्लाटिंग की शिकायत पर स्थल निरीक्षण के लिए भी पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। महापौर ने अवैध अतिक्रमण एवं नाला क्षेत्र के आसपास हो रहे निर्माण कार्यों पर सख्त रुख अपनाते हुए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।

नाला सफाई कार्यों की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश

वार्ड क्रमांक 57 अंतर्गत शंकर नगर नाला के अंतिम छोर पटरी पार बघेरा-उरला मार्ग क्षेत्र में चल रहे नाला सफाई कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों को सफाई कार्यों में गति बनाए रखने तथा बारिश पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, नरेंद्र बंजारे, लीना दिनेश देवांगन, शेखर चंद्राकर, पार्षद सरस निर्मलकर, पार्षद रेशमा सोनकर, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा,भवन अधिकारी प्रकाश चंद थवानी,सहायक अभियंता गिरीश दिवान,संजय ठाकुर,स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, विनोद मांझी,मोहित मरकाम सहित निगम का अमला उपस्थित रहा

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button