chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

मजदूरों की आवाज बुलंद—ठेका श्रमिकों ने वेतन, सुरक्षा और अधिकारों पर उठाए बड़े सवाल…

भिलाई/ सेंटर ऑफ स्टील वर्कर्स( ऐक्टू) के द्वारा एक मई को मजदूर दिवस के अवसर पर एक बैठक का आयोजन सेक्टर 6, भिलाई में किया गया. बैठक की शुरुआत मजदूर आंदोलन में शहीद साथियों को एक मिनट का मौन धारण कर श्रध्दाजंलि से हुई. बैठक में मई दिवस के संक्षिप्त इतिहास, आल इंडिया सेंट्रल काउसिंल आफ ट्रेड यूनियन्स(ऐक्टू)द्वारा जारी मजदूर वर्ग के आव्हान तथा भाकपा (माले) लिबरेशन द्वारा जारी मई दिवस 2026 के संकल्प का पाठ किया गया तथा श्रमिकों की स्थिति व समस्याओं पर भी बातचीत की गई.

बैठक में ठेका मजदूरों ने बताया कि अपने अधिकार की मांग करने पर गेट पास छीनने की धमकी दी जाती है. मेडिकल के नाम पर मजदूरों को काम से निकाला जा रहा है.अधिकार की बात करने पर कहा जाता है कि नेतागिरी कर रहे हो. जानलेवा महंगाई के कारण वेतन कम मिलने के कारण परिवार को चलाना बहुत कठिन हो गया है.

ठेकेदार मजदूर को बैंक मे वेतन भुगतान के बाद कुछ पैसा मांग लिया जाता है. काम से निकालने के पश्चात अंतिम भुगतान की राशि भी नहीं दी जाती है.ठेका मजदूरों ने कहा कि इस महंगाई में कम से कम ₹20000 प्रतिमाह मिलना चाहिए. बैठक में मांग किया गया कि भिलाई इस्पात संयंत्र के टाउनशिप व जोरातराई में ईएसआईसी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए.

8 घंटे से ज्यादा ओवर टाइम काम के लिए दोगुनी मजदूरी सुनिश्चित किया जाए.श्रम कानूनों व सुरक्षा नियमों को लागू किया जाय.श्रम विरोधी कॉर्पोरेट परास्त कर श्रम कोड को रद्द किया जाए. भीषण गर्मी के मद्देनजर मजदूरों को सुविधा प्रदान की जाए.

बैठक में श्यामलाल साहू, ए शेखर राव, आर पी गजेंद्र, ए बी सिंह, आर पी चौधरी, मंथीर नायक, राकेश साहू आर पी चौधरी, राजेश बांधे, अशोक मिरी, टीकाराम चुनारकर, दीनानाथ प्रसाद, सनी कुमार साहू, पंचम सिक्का, अभिषेक बाघ, खिरोध प्रधान, घनश्याम त्रिपाठी, जीवनलाल कुर्रे गिरीश राव, मुक्तानंद साहू, राजेन्द्र परगनिहा, बृजेंद्र तिवारी आदि लोग उपस्थित थे.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button