chhattisgarhअन्‍यछत्तीसगढ़दुर्ग

पुलिस जन मित्र योजना” के माध्यम से जन सहभागिता बढ़ाकर साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने की पहल…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

चौकी स्मृतिनगर क्षेत्र अंतर्गत “पुलिस जन मित्र योजना” के तहत सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने हेतु विशेष जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत दीनदयाल कॉलोनी खम्हरिया में स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव, सूने मकानों की सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जन-जागरूकता पोस्टर एवं मार्गदर्शिकाओं के माध्यम से हेल्पलाइन नंबर 1930 (साइबर फ्रॉड), 1091 (महिला सुरक्षा), 1933 (नशा नियंत्रण) एवं 1033 (यातायात सहायता) की जानकारी दी गई तथा नागरिकों को आवश्यक सावधानियों एवं सुरक्षा उपायों से अवगत कराया गया।

यह पहल पुलिस एवं नागरिकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराधों की रोकथाम, त्वरित सूचना आदान-प्रदान एवं आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम स्थल : दीनदयाल कॉलोनी, खम्हरिया, चौकी स्मृतिनगर क्षेत्र, दुर्ग

सराहनीय भूमिका : उक्त जन-जागरूकता अभियान में चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही, जिन्होंने क्षेत्र में जनसंपर्क स्थापित कर नागरिकों को जागरूक किया।

दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे “पुलिस जन मित्र योजना” से जुड़कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। साइबर अपराध, नशा, महिला सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति सजग रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button