धारदार हथियार लहराकर आमजन को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्यवाही…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :
थाना वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रामनगर मुक्तिधाम तालाब के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार लेकर आमजन एवं राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे तत्परता से पकड़ लिया गया।
जांच के दौरान आरोपी का कृत्य आम्र्स एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर अपराध क्रमांक 157/2026 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
▪️ घटना का कारण : आमजन में भय उत्पन्न कर दहशत फैलाने का प्रयास
▪️ घटनास्थल : रामनगर मुक्तिधाम तालाब के पास, थाना वैशाली नगर क्षेत्र
▪️ आरोपी का नाम : 1. लोकेश यादव उर्फ बाली, उम्र 21 वर्ष, निवासी राजीव नगर वार्ड 27, थाना खुर्सीपार, भिलाई
▪️ जप्त सामग्री : 1. एक नग धारदार हथियार
▪️ सराहनीय कार्य : उक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा आपराधिक कृत्य की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




