पुरानी रंजिश एवं विवाद के कारण जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार एवं पाइप जप्त…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 24.04.2026 की रात्रि थाना कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत चकधारी ट्रेडर्स मेन रोड कंदरका में पुरानी रंजिश एवं नल तोड़ने की बात को लेकर विवाद हुआ, जिसमें आरोपियों द्वारा प्रार्थी चंद्रप्रकाश तिवारी पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया गया। सूचना प्राप्त होने पर घायल को तत्काल उपचार हेतु एम्स अस्पताल रायपुर भेजा गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 128/2026 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, भौतिक साक्ष्य संकलन, गवाहों के कथन एवं मेमोरेंडम के आधार पर आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार एवं प्लास्टिक पाइप जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को दिनांक 25.04.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
▪️घटना का कारण : पुरानी रंजिश एवं विवाद के चलते हमला किया जाना।
▪️घटनास्थल : चकधारी ट्रेडर्स, मेन रोड कंदरका, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग।
▪️आरोपी का नाम :
1. फरीब अली उर्फ बांबे, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम कण्डरका, कुम्हारी, जिला दुर्ग।
2. डिगेश्वर साहू उर्फ बंट, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कण्डरका, कुम्हारी, जिला दुर्ग।
▪️जप्त सामग्री :
1. एक धारदार हथियार
2. एक प्लास्टिक पाइप
▪️सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी पुलिस स्टाफ की त्वरित पतासाजी, साक्ष्य संकलन एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका रही।
▪️दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आपसी विवादों का समाधान कानूनसम्मत माध्यम से करें तथा किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




