chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 152वीं तिमाही समीक्षा बैठक संपन्न…

भिलाई इस्पात संयंत्र, राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 152वीं तिमाही समीक्षा बैठक 4 अप्रैल 2026 को कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) एवं कार्यकारी अध्यक्ष, राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई इस्पात संयंत्र, पवन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समस्त कार्यपालक निदेशकगण, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारीगण, मुख्य महाप्रबंधकगण सहित महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) जे.एन. ठाकुर,

महाप्रबंधक प्रभारी (संपर्क, प्रशासन एवं जनसंपर्क) अमूल्य प्रियदर्शी, महाप्रबंधक (संपर्क, प्रशासन व जनसंपर्क एवं प्रभारी राजभाषा) राजीव कुमार, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सौमिक डे तथा ऑनलाइन माध्यम से संयंत्र के सभी विभाग प्रमुखगण व समस्त विभागीय हिंदी समन्वय अधिकारीगण उपस्थित थे।

सर्वप्रथम अमूल्य प्रियदर्शी ने पुस्तक भेंट कर कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार एवं महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) जे.एन. ठाकुर का स्वागत किया। राजीव कुमार ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए ‘नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग’ को वर्ष 2024-25 के लिए ‘नराकास राजभाषा, सम्मान’ तृतीय पुरस्कार प्राप्ति की बधाई दी व कहा कि ‘नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग’ का संयोजक संस्थान होने के नाते यह उपलब्धि भिलाई इस्पात संयंत्र लिए विशेष गौरव का विषय है। इस उपलब्धि का श्रेय सभी के प्रयासों को जाता है।

इस अवसर पर पवन कुमार द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र की हिंदी गृह पत्रिका ‘भिलाई भाषा भारती’ के ‘संयंत्र विशेषांक’ तथा ‘नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग’ की पत्रिका ‘महानदी’ के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ विशेषांक के ई-संस्करण का ‘फ़्लिप-बुक’ के रूप में विमोचन किया गया।

कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार ने कहा कि, हिंदी में कार्य करने में प्रत्येक कार्मिक की भागीदारी सुनिश्चित करना हम सबका दायित्व है। पत्रिका ‘भिलाई भाषा भारती’ तथा ‘महानदी’ के ‘फ़्लिप-बुक’ के रूप में ई-संस्करण की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि, केवल एक लिंक के माध्यम से संपूर्ण पत्रिका उपलब्ध होना सराहनीय है।

इससे न केवल पत्रिकाओं की अधिकाधिक पाठकों तक पहुँच बढ़ेगी, वरन बहुमूल्य काग़ज़ की भी बचत होगी, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान होगा। हिंदी भाषा की इन पत्रिकाओं के माध्यम से लोग हिंदी से अधिक से अधिक जुड़ सकेंगे। बैठक का संचालन उप प्रबंधक (जनसंपर्क) सुश्री शालिनी चौरसिया ने किया।

उप प्रबंधक (संपर्क व प्रशासन – राजभाषा) जितेन्द्र दास मानिकपुरी ने विगत बैठक की कार्यसूची का अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, तत्पश्चात आगामी तिमाही की कार्यसूची का वाचन कर शत-प्रतिशत हिंदी में पत्राचार करने वाले विभागों का उल्लेख कर आगामी तिमाही की कार्यसूची का वाचन तथा आभार प्रदर्शन किया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button