नयापारा रोड क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर दुर्ग पुलिस की कार्यवाही, दो मामलों में 02 आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में देशी मदिरा जप्त…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :
अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 21.04.2026 को थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नयापारा रोड स्थित आर.बी.एस. बस सर्विस डिपो के पास दो अलग-अलग व्यक्ति अवैध रूप से देशी मदिरा बिक्री हेतु ले जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों संदेहियों को पकड़ा गया।
प्रथम प्रकरण में आरोपी राहुल निषाद, उम्र 24 वर्ष के कब्जे से 34 नग शोले मशाला देशी मदिरा पौवा (कुल 6.120 बल्क लीटर) एवं 200/- रुपये नगदी जप्त किया गया। द्वितीय प्रकरण में आरोपी प्रकाश निषाद, उम्र 50 वर्ष के कब्जे से 35 नग शोले मशाला देशी मदिरा पौवा (कुल 6.300 बल्क लीटर) जप्त किया गया।
दोनों मामलों में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में क्रमशः अपराध क्रमांक 205/2026 एवं 206/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
▪️ घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से बिना वैधानिक अनुमति के शराब का संग्रहण एवं बिक्री
▪️ घटनास्थल : नयापारा रोड, आर.बी.एस. बस सर्विस डिपो के पास, दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
1. राहुल निषाद, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 34 बजरंग नगर, दुर्ग
2. प्रकाश निषाद, उम्र 50 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 34 बजरंग नगर, दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. 69 नग शोले मशाला देशी मदिरा पौवा (कुल 12.420 बल्क लीटर)
2. नगदी रकम 200/- रुपये
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के प्र.आर. राकेश निर्मलकर, प्र.आर. मनोज निर्मलकर, आरक्षक प्रशांत पाटनकर, आरक्षक थॉमसन पीटर की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




