
दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 04.04.2026 को यातायात पुलिस दुर्ग को सूचना प्राप्त हुई कि B.M. शाह हॉस्पिटल, सुपेला भिलाई में भर्ती एक गंभीर मरीज की स्थिति अत्यंत नाजुक है, जिसे उन्नत उपचार हेतु सुयश हॉस्पिटल, कोटा रायपुर रेफर किया गया है।
सूचना पर तत्काल यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा समन्वित कार्ययोजना बनाकर ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया। मार्ग में आने वाले प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की अग्रिम तैनाती कर यातायात को नियंत्रित एवं डायवर्ट किया गया।
कुम्हारी ब्रिज में डायवर्सन होने के बावजूद ग्रीन कॉरिडोर को प्राथमिकता देते हुए एम्बुलेंस को बिना किसी बाधा के सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराया गया, जिससे एम्बुलेंस लगभग 26 मिनट में रायपुर स्थित सुयश हॉस्पिटल पहुंची, जहाँ मरीज का उपचार जारी है।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा त्वरित समन्वय, सतर्कता एवं प्रभावी यातायात प्रबंधन करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आपातकालीन परिस्थितियों में ग्रीन कॉरिडोर के दौरान यातायात नियमों का पालन करते हुए एम्बुलेंस को प्राथमिकता दें, जिससे समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




