
सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के अंतर्गत राजहरा माइंस अस्पताल, राजहरा में 01 अप्रैल, 2026 को 22वें मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्रीय समुदाय को गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना तथा विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का समुचित निदान एवं उपचार सुनिश्चित करना था।
इस मेगा मेडिकल कैंप में भिलाई के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के विशेषज्ञ चिकित्सकों की बहु-विषयक टीम द्वारा व्यापक स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक उपचार सेवाएं प्रदान की गईं। चिकित्सा टीम में (सीएमओ एवं एचओडी सर्जिकल ट्रॉमा) डॉ कौशलेंद्र ठाकुर, (मेडिसिन) डॉ. प्रमोद बिनायके, (आर्थोपेडिक) डॉ. इमैनुएल मैसी, (बाल चिकित्सा) डॉ कौशिक किशोर., (प्रसूति एवं स्त्री रोग) डॉ. निशा ठाकुर, (ईएनटी) डॉ. प्राची मेने, (दर्द प्रबंधन क्लिनिक) डॉ. अमित अग्रवाल, (जनरल सर्जरी) डॉ. राजशेखर राव., (त्वचा रोग विशेषज्ञ) डॉ शशांक अग्रवाल., (नेत्र रोग विशेषज्ञ) डॉ सुलभ साहू., (सहायक प्रबंधक) श्रीमती शशि सिंह, (फिजियोथेरेपी) विकास पांडे., (डीएनबी कक्षा, आर्थोपेडिक्स) डॉ. हर्ष प्रकाश, (डीएनबी कक्षा प्रसूति एवं स्त्री रोग) डॉ. श्रद्धा, (डीएनबी कक्षा, नेत्र विशेषज्ञ) डॉ. श्रेयस कोठाले, (डीएनबी कक्षा, ईएनटी) डॉ प्रांशु पुरोहित., (एमटी) कल्लोल मैती शामिल रहे।
शिविर के दौरान लगभग 542 मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श किया गया। इसके अतिरिक्त अस्थि रोग विशेषज्ञ द्वारा 10 इंट्रा-आर्टिकुलर इंजेक्शन एवं 8 प्लास्टर जैसी आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रियाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न की गईं।
इस मेगा मेडिकल कैंप के सफल आयोजन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. विनीता द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदय कुमार के मार्गदर्शन के साथ-साथ मुख्य महाप्रबंधक (खदान), आईओसी राजहरा आर. बी. गहरवार तथा सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन–खदान) तुषार रॉय चौधरी एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा।
इस आयोजन की सफलता में राजहरा माइंस अस्पताल के चिकित्सकीय एवं सहयोगी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके समर्पित प्रयासों से शिविर का सुचारु संचालन सुनिश्चित हुआ।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




