
दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 29.03.2026 को थाना सुपेला में दर्ज अपराध क्रमांक 461/2026 के संबंध में प्रार्थिया मीना चौहान, उम्र 28 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, सुपेला को कथन हेतु थाना बुलाया गया था। कथन उपरांत उप निरीक्षक नमिता टेकाम द्वारा वैधानिक प्रक्रिया के तहत आवश्यक दस्तावेजों में हस्ताक्षर करने हेतु कहा गया, जिस पर आरोपी द्वारा मना करते हुए गाली-गलौज की गई।
आरोपी द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए उप निरीक्षक नमिता टेकाम के साथ हुज्जत की गई। इस संबंध में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 464/2026 धारा 296, 132, 221, 115(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी मीना चौहान को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
▪️ घटना का कारण :
दस्तावेजों में हस्ताक्षर करने से इंकार एवं पूर्व प्रकरण को लेकर विवाद
▪️ घटनास्थल :
थाना सुपेला परिसर, जिला दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
1. मीना चौहान, उम्र 28 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, सुपेला
▪️ जप्त सामग्री :
प्रकरण में जप्ती योग्य सामग्री नहीं
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव एवं उप निरीक्षक नमिता टेकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शासकीय कार्य में सहयोग करें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं पुलिस अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




