देश-दुनिया

“अमेरिका जल्द अपने मकसद में कामयाब होने वाला है”, मार्को रुबियो का दावा, बोले- हॉर्मुज पर ईरान का कब्जा बर्दाश्त नहीं

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने साफ कर दिया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर स्थायी नियंत्रण या वहां ‘टोलिंग सिस्टम’ चलाने की अनुमति कभी नहीं देंगे। रुबियो ने दावा किया कि अमेरिका अगले कुछ हफ्तों में अपने सैन्य और रणनीतिक उद्देश्यों को हासिल कर लेगा।

“हॉर्मुज पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा”

एक चैनल को दिए इंटरव्यू में मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिकी कार्रवाई ने ईरान की नौसेना और रक्षा औद्योगिक आधार को भारी नुकसान पहुंचाया है। रुबियो के अनुसार, अमेरिका ईरान के मिसाइल लॉन्चर्स और नौसेना को बड़े स्तर पर नष्ट कर रहा है, ताकि भविष्य में वह ड्रोन या मिसाइल बनाने की स्थिति में न रहे।

ईरान द्वारा हॉर्मुज जलडमरूमध्य समुद्री मार्ग पर कब्जा करने की धमकियों पर रुबियो ने कहा, “यह नहीं होने दिया जाएगा। राष्ट्रपति के पास इसे रोकने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं।” उन्होंने विश्वास जताया कि अमेरिका महीनों के बजाय कुछ ही हफ्तों में अपने लक्ष्य प्राप्त कर लेगा।

“अस्वीकार्य जोखिम… समाधान आवश्यक था”

रुबियो ने कहा, “यदि ईरान को अगले दो वर्षों तक अपनी सैन्य शक्ति बढ़ाने दी जाती, तो यह दुनिया के लिए एक अस्वीकार्य जोखिम होता। इसका समाधान आवश्यक था, और राष्ट्रपति ट्रंप इसका समाधान कर रहे हैं।”

रुबियो ने ईरान के लोगों की प्रशंसा करते हुए, नेतृत्व को “समस्या” बताया और कहा, “ईरान के लोग अद्भुत हैं। समस्या उनके नेता हैं। यदि अब नए लोग भविष्य के लिए अधिक तर्कसंगत दृष्टिकोण के साथ सत्ता संभालते हैं, तो यह पूरी दुनिया के लिए अच्छी खबर होगी। लेकिन हमें इसके विपरीत स्थिति के लिए भी तैयार रहना होगा।”

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button