छत्तीसगढ़भिलाई

संयंत्र ने हॉट मेटल उत्पादन में 6 मिलियन टन का नया कीर्तिमान स्थापित किया…

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र ने परिचालन उत्कृष्टता एवं सामूहिक प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए हॉट मेटल उत्पादन में वित्तीय वर्ष 2025-2026 में 6 मिलियन टन का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि संयंत्र की समृद्ध विरासत में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ती है।

उल्लेखनीय है कि संयंत्र ने वर्ष 2005–06 में पहली बार 5 मिलियन टन हॉट मेटल उत्पादन का लक्ष्य उस समय प्राप्त किया था, जब सात ब्लास्ट फर्नेस संचालित थे। इसके विपरीत वर्तमान में मात्र चार ब्लास्ट फर्नेस के संचालन के साथ 6 मिलियन टन का यह माइलस्टोन हासिल किया जाना संयंत्र की दक्षता, तकनीकी उन्नयन एवं परिचालन अनुशासन को दर्शाता है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संयंत्र के निदेशक प्रभारी चित्त रंजन महापात्र, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार एवं वरिष्ठ प्रबंधन के सदस्यों ने ब्लास्ट फर्नेस सामूहिक एवं सभी हितधारकों को उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए हार्दिक बधाई दी।

प्रबंधन ने ब्लास्ट फर्नेस के प्रदर्शन में निरंतर सुधार की सराहना करते हुए इस उपलब्धि को भविष्य की प्रगति के लिए एक मानक बताया तथा टीमों को इसी उत्साह के साथ आगे बढ़ते हुए और उच्च उत्पादन लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button