छत्तीसगढ़दुर्ग

सामाजिक आयोजनों में पहुँचे कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव…

दुर्ग। रविवार को दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। इन आयोजनों के माध्यम से उन्होंने समाजजनों से संवाद किये और समाज की एकता, सहयोग और सेवा भाव को निरंतर आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सामाजिक विकास से जुड़ी मांगों को पूर्ण करने की घोषणाएँ भी किये। यादव समाज के युवक युवतियों के परिचय सम्मलेन में स्वास्थ्य शिविर और जरुरतमंद मरीजों की सेवा करने ब्लड डोनेशन की सराहना कर पुनीत कार्य में सहभागी बने युवाओं का उत्साहवर्धन किये।

शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव दुर्ग के मोहन नगर स्थित श्री संत गजानन महाराज मंदिर में आयोजित प्रगट महोत्सव के पावन अवसर पर शामिल हुए। उन्होंने संत गजानन महाराज जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना किये और सभी के शांति हेतु प्रार्थना किये। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर समिति एवं सभी श्रद्धालुओं को महोत्सव के सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दिए और वार्ड 12 में सामुदायिक भवन के लिए ₹ 30 लाख की घोषणा किये।

इसके पश्चात दुर्ग राज ठेठवार यादव समाज द्वारा चंदखुरी, दुर्ग में आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। सामाजिक आयोजन के अंतर्गत आयोजित रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर की उन्होंने सराहना की। जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान करने वाले समाज के युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने इसे समाजहित में एक अनुकरणीय पहल बताया।

केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव दुर्ग में आयोजित कोसरिया मरार पटेल समाज के वार्षिक महोत्सव में भी शामिल हुए। उन्होंने मां शाकंभरी देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा समाजजनों से संवाद करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर अधिक से अधिक लाभान्वित होने अपील किये। इस अवसर पर दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में 02 स्थान पर पटेल समाज के भवन निर्माण हेतु क्रमशः 20 और 30 लाख राशि की घोषणा भी किये।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button