सुपेला क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्यवाही विगत 03 सप्ताह से निरंतर जारी…

भिलाई/ दिनांक 01 फरवरी 2026 को प्रातः घड़ी चौक, सुपेला से गदा चौक, सुपेला तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु पुलिस एवं नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण मुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रातः 06:00 बजे से संडे मार्केट, सुपेला क्षेत्र में नगर पालिक निगम भिलाई की टीम के साथ पुलिस बल द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई, जिससे मार्ग को पूर्णतः क्लियर कर दिया गया है।
संपूर्ण कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है एवं यातायात व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी; थाना सुपेला, थाना वैशाली नगर, थाना भिलाई भट्टी के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी तथा नगर पालिक निगम भिलाई के राजस्व निरीक्षक एवं निगम अमले की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील करती है कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करें, यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें एवं शासन-प्रशासन द्वारा की जा रही वैधानिक कार्यवाही में सहयोग प्रदान करें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे



