छत्तीसगढ़दुर्ग

क्षेत्रीय मुख्यालय दुर्ग में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन…

दुर्ग – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग के क्षेत्रीय मुख्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। रायपुर नाका स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय के प्रांगण में आयोजित इस समारोह में दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय खंडेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

उन्होंने इस अवसर पर देश के महान बलिदानी सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। समारोह में श्री खंडेलवाल द्वारा पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष महोदय के संदेश का वाचन करते हुए विभागीय कार्यों की प्रगति के विषय में अवगत कराया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्युत विभाग दुर्ग क्षेत्र के 12 कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अभियंता द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यालय सहायक श्रेणी एक आलोक कुमार षर्मा, कनिश्ठ अभियंता परमेष्वर, कु. ज्योत्सना राव एवं कुमारी अंजली ठाकुर, डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रदीप कुमार वैष्णव, परीक्षण सहायक श्रेणी एक हीराधर प्रसाद साहू, कार्यालय सहायक श्रेणी तीन नोमेश कुमार साहू, दफ्तरी भागी राम, लाइन सहायक श्रेणी दो लक्ष्मीनारायण पटेल, परिचारक श्रेणी एक लाइन संतोष साहू, तकनीशियन वितरण राकेश दुबे एवं कार्यालय सहायक श्रेणी एक श्रीमती ष्वेता राव को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, रजत मेडल एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि पावर कंपनी मुख्यालय द्वारा दुर्ग संभाग को सर्वोत्तम राजस्व प्रबंधन संभाग एवं बोरसी जोन में पदस्थ सहायक अभियंता श्री डिलेन्द्र कुमार देशमुख संपूण दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत अपने जोन में सर्वाधिक उपभोक्ताओं के घरों में सोलर पैनल लगाए जाने हेतु पुरुस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने गीत एवं भाषण के माध्यम से अपनी भावनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें कैरम के एकल प्रतियोगिता में अजित देवांगन प्रथम एवं बी.एस.राजपूत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कैरम के युगल प्रतियोगिता में अजित देवांगन एवं अमित शर्मा की जोड़ी विजेता तथा बी.एस.राजपूत एवं श्रीमती शकुंतला कारक की जोड़ी उपविजेता रही।

महिलाओं के बीच कैरम एकल प्रतियोगिता में श्रीमती शकुंतला कारक विजेता एवं श्रीमती अनिता रोही उपविजेता रहीं। शतरंज प्रतियोगिता में मनीष ठाकुर विजेता एवं राजेष गोपाल गुप्ता उपविजेता रहे। सम्मानित होने वाले सभी कर्मचारियों को मुख्य अभियंता संजय खंडेलवाल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता हर्ष कुमार मेश्राम, अधीक्षण अभियंता एस.मनोज, आर.के.मिश्रा एवं जे.जगन्नाथ प्रसाद सहित सभी कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं विभाग के अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button