संयंत्र के रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल में कर्म शिरोमणि पुरस्कार समारोह आयोजित…

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र की शिरोमणि पुरस्कार योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य निष्पादन के लिए रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल (आर.एस.एम.) विभाग के चार कार्मिकों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस योजना का उद्देश्य कार्यस्थल पर नवाचार को प्रोत्साहित करना, संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना, संगठनात्मक लक्ष्यों की प्रभावी पूर्ति करना तथा सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मठ एवं सृजनशील कार्मिकों को विशेष पहचान प्रदान करना है।
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (आर.एस.एम.) टी. दस्तीदार ने चयनित कार्मिकों (चार्जमैन कम मास्टर ऑपरेटिव) दीपनारायण चंद्रवंशी, (इंजीनियरिंग एसोसिएट) बालमुकुन्द साहू, (इंजीनियरिंग एसोसिएट) कुमार देवांगन तथा (जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट) टी. डंडासी पात्रो को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति-पत्र तथा उनके जीवनसाथियों के लिए प्रशंसा-पत्र एवं मिठाई कूपन प्रदान कर सम्मानित किया।
उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए उनके समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।
कार्यक्रम में रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल के महाप्रबंधक एन. के. खरे, महाप्रबंधक अरविन्द टंडन, महाप्रबंधक आर. के. राजधर, महाप्रबंधक अजय वर्मा, महाप्रबंधक दुर्जती सिन्हा, महाप्रबंधक एस. के. गुप्ता तथा उप महाप्रबंधक सुजय सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी अधिकारियों ने पुरस्कार प्राप्त कार्मिकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी सुरक्षा, गुणवत्ता एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के साथ विभाग की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। पुरस्कृत कार्मिकों ने इस सम्मान के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की सम्मान योजनाएँ कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाती हैं तथा उन्हें और अधिक समर्पण एवं उत्कृष्टता के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करती हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री अनुराधा साहा, अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी जसबीर सिंह, राजेश बाबू तथा भुवन लाल साहू का उल्लेखनीय योगदान रहा।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




