chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में अवैध शराब माफियाओं पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 69 पौवा देशी शराब और बाइक जब्त; 3 आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नंदिनी नगर पुलिस ने दिनांक 12.07.2026 को पृथक-पृथक कार्यवाही करते हुए अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रथम प्रकरण में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम सेमरिया स्थित पारधी डेरा के पास मुख्य मार्ग किनारे बरगद के पेड़ के नीचे अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है।

सूचना का तत्काल सत्यापन कर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम संतोष पारधी बताया। आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला शराब बरामद कर जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 228/2026 अंतर्गत धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

द्वितीय प्रकरण में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG-07-CT-3276 में अवैध शराब परिवहन कर बिक्री हेतु ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों संदेहियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उनकी पहचान हरिश बघेल एवं नीरज बेहरा के रूप में हुई।

आरोपियों के कब्जे से 39 पौवा देशी मसाला शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जप्त की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 229/2026 अंतर्गत धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

▪️ मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) : आरोपी अवैध रूप से देशी मसाला शराब का संग्रह कर सार्वजनिक स्थानों एवं मोटरसाइकिल के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर बिक्री एवं परिवहन कर रहे थे।

▪️ घटना स्थल :

– ग्राम सेमरिया, पारधी डेरा के पास मुख्य मार्ग, बरगद पेड़ के नीचे।
– थाना नंदिनी नगर क्षेत्र में मुखबिर सूचना के आधार पर की गई पृथक रेड कार्यवाही।

▪️ आरोपी का नाम :

1. संतोष पारधी, उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरिया, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग।
2. हरिश बघेल, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम गिरहोला, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग।
3. नीरज बेहरा, उम्र 26 वर्ष, निवासी जंजगीरी, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. 69 पौवा देशी मसाला शराब, अनुमानित कीमत ₹6,900।
2. एक मोटरसाइकिल क्रमांक CG-07-CT-3276।

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना नंदिनी नगर के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा त्वरित सूचना संकलन, प्रभावी घेराबंदी एवं तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध शराब जप्त की गई।

 दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय, परिवहन तथा अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें। ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा नशा मुक्ति हेल्पलाइन 1933 पर दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button