chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाली आरोपिया गिरफ्तार, 1.023 किलोग्राम गांजा एवं ₹2,900 बिक्री रकम जप्त…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत दिनांक 12.07.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कापसी निवासी संगीता सोनवानी अपने घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा को छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक कर बिक्री कर रही है।

सूचना पर थाना अमलेश्वर एवं एसीसीयू दुर्ग की संयुक्त टीम द्वारा स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। आरोपिया की उपस्थिति में उसके मकान की विधिवत तलाशी लेने पर एक सफेद प्लास्टिक थैले में रखा 1.023 किलोग्राम हरी पत्तेदार एवं बीजयुक्त गांजा तथा बिक्री हेतु तैयार 10 पैकेट मादक पदार्थ एवं बिक्री से प्राप्त ₹2,900 नगद बरामद हुए। जप्त सामग्री का कुल मूल्य ₹52,900 आंका गया।

आरोपिया के विरुद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

▪️ मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) : आरोपिया अपने निवास स्थान पर मादक पदार्थ गांजा को छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक कर अवैध रूप से बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित कर रही थी।

▪️ घटना स्थल : आरोपिया का मकान, ग्राम कापसी, थाना अमलेश्वर, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम : 1. संगीता सोनवानी, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम कापसी, थाना अमलेश्वर, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. 1.023 किलोग्राम हरी पत्तेदार एवं बीजयुक्त गांजा (बिक्री हेतु तैयार 10 पैकेट सहित), अनुमानित मूल्य ₹50,000।
2. बिक्री की नगद राशि ₹2,900।
कुल जप्ती मूल्य : ₹52,900।

▪️ सराहनीय कार्य :

उक्त कार्रवाई में थाना अमलेश्वर एवं एसीसीयू दुर्ग की संयुक्त टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने आसपास मादक पदार्थों की बिक्री, अवैध शराब, जुआ, सट्टा अथवा अन्य किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button