व्यापार

चांदी की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! सोना भी चमका, जानें आज के ताजा भाव…

Gold Silver price today: घरेलू बाजार में आज की सुबह कीमती धातुओं के लिए इतिहास रचने वाली साबित हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 62.50 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इस तेज बढ़त का असर भारत पर भी दिखा है और चांदी का भाव 2 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर निकल गया है। सोना भी पीछे नहीं रहा और मजबूत बढ़त के साथ नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ गया।

इसकी सबसे बड़ी वजह है अमेरिकी फेडरल रिजर्व का बुधवार देर रात लिया गया बड़ा फैसला। फेडरल रिजर्व ने लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में कटौती की है। इस फैसले के बाद ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी की डिमांड अचानक तेज हुई और इसका सीधा असर भारत के घरेलू बाजार पर भी दिखा।

सोना-चांदी में उछाल

सोने की कीमतों में 11 दिसंबर की सुबह बढ़ोतरी देखी गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,30,470 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं मुंबई में यह कीमत 1,30,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें घटने पर लोग अक्सर सोने में ज्यादा निवेश करते हैं, इसलिए कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

ग्लोबल मार्केट में भी तेज चमक

ग्लोबल मार्केट में भी सोना-चांदी की रफ्तार तेज रही। अमेरिकी सोने का फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 1% से अधिक उछलकर 4,271.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी भी लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। इस साल अमेरिकी फेड ने कुल 75 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर अपनी बेंचमार्क दर को 3.50-3.75% के दायरे में ला दिया है, जो 2022 के बाद का सबसे निचला स्तर है। ब्याज दरें घटते ही निवेशकों का रुझान एक बार फिर सेफ-हेवन यानी सोने और चांदी की ओर बढ़ गया है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का आज का भाव

गुडरिटर्न्स के अनुसार आज प्रमुख शहरों में 24 कैरेट गोल्ड के दाम इस प्रकार हैं-

शहरसोने का दाम (रुपये प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली1,30,350
मुंबई1,30,200
चेन्नई1,31,460
कोलकाता1,30,200
अहमदाबाद1,30,250
वडोदरा1,30,250
बेंगलुरु1,30,200
हैदराबाद1,30,200
केरल1,30,200
पुणे1,30,200

निवेशकों में उत्साह, आगे क्या?

फेड की दर कटौती के बाद सोना-चांदी में तेजी और तेज हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर महंगाई और वैश्विक अनिश्चितता बनी रही, तो कीमती धातुओं का रुझान आने वाले दिनों में और ऊपर जा सकता है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button