
दुर्ग – ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक थाना/चौकी क्षेत्र में तीन नवीन आपराधिक कानूनों से छात्र-छात्राओं एवं ग्रामवासियों को प्रदर्शनी के माध्यम से जागरूक किए जाने हेतु जिला पुलिस दुर्ग व्दारा आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत आज दिनांक को थाना धमथा क्षेत्र के आत्मानंद स्कूल में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
छात्र-छात्राओं एवं ग्रामवासियों को नवीन आपराधिक कानून के अन्तर्गत बच्चों एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराध से निपटने के लिए शामिल किए गए धाराओं की विशेषताओं से भी अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि नवीन आपराधिक कानून अब दण्डात्मक के स्थान पर न्यायवरक एवं सुथारात्मक है, कानून में न्याय को प्राथमिकता दी गई है, नागरिकों की सुरक्षा पर जोर दिया गया है ।
नवीन प्रावधानों की जानकारी देते हुए सायबर क्राइम से बचने हेतु आवश्यक उपाय बताए। उक्त प्रदर्शनी का आयोजन प्रत्येक दिवस ग्रामीण इलाकों के ग्राम पंचायत, स्कूलों, महाविद्यालयों में किया जाएगा ।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




