
SSC GD Constable 2026: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) CRPF, BSF, CISF आदि में में भर्ती होने के लिए पसीना बहा रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कांस्टेबल जीडी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी 1 दिसंबर से शुरू हो चुकी है. शारीरिक और मानसिक रूप से फिट 10वीं पास युवाओं के लिए फोर्स में जाने का गोल्डन चांस है.
एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 31 दिसंबर तक करना है. नोटिफिकेशन के अनुसार, कांस्टेबल जीडी, SSF और राइफल्स में राइफलमैन जीडी पदों पर कुल 25487 वैकेंसी है.
महत्वपूर्ण तिथियां
- अप्लकेशन- 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक
- फीस- 1 जनवरी 2026 तक
- अप्लीकेशन करेक्शन विंडो- 8 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक
- कंम्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन डेट- फरवरी-अप्रैल 2026
SSC Constable GD 2026 Vacancy : कांस्टेबल जीडी वैकेंसी
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF), सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF), सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP), असम राइफल्स और सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (SSF) समेत कई फोर्स में 25,487 वैकेंसी हैं.
कुल पोस्ट में से 23,467 पोस्ट पुरुष कैंडिडेट के लिए और 2,020 पोस्ट महिला कैंडिडेट के लिए हैं. SSC ने बताया है कि ये आंकड़े प्रोविजनल हैं और हिस्सा लेने वाली फोर्स की ज़रूरतों के हिसाब से इन्हें बदला जा सकता है.
SSC GD Constable 2026 Notification: योग्यता
राष्ट्रीयता
एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को भारत का नागरिक होना चाहिए. CAPFs और असम राइफल्स में वैकेंसी स्टेट/UT/एरिया के हिसाब से दी जाती हैं, इसलिए एप्लिकेंट को अपने राज्य या यूनियन टेरिटरी के हिसाब से डोमिसाइल सर्टिफिकेट या परमानेंट रेजिडेंस सर्टिफिकेट (PRC) जमा करना होगा.
उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए उम्र सीमा 18 से 13 साल है. उम्मीदवारों का जन्म जन्म 2 जनवरी, 2003 से पहले और 1 जनवरी, 2008 के बाद का नहीं होना चाहिए.
एजुकेशन
उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए. इसकी कटऑफ डेट 1 जनवरी 2026 है. मतलब इस डेट से पहले पास होना चाहिए.
SSC GD Constable 2026 : कैसे करें आवेदन
स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट – ssc.gov.in पर जाएं
स्टेप 2: OTR पूरा करें और अकाउंट बनाएं
स्टेप 3: पर्सनल, एकेडमिक डिटेल्स के तहत डॉक्यूमेंट्स भरें और अपलोड करें.
स्टेप 4: डिटेल्स चेक करें और फीस पे करें, और फॉर्म डाउनलोड करें.
अप्लीकेशन फीस
SSC GD भर्ती के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये तय की गई है. हालांकि, महिला कैंडिडेट्स, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के कैंडिडेट्स, साथ ही योग्य एक्स-सर्विसमैन को SSC की रिजर्वेशन और फीस में छूट पॉलिसी के अनुसार फीस पे करने से छूट दी गई है.
SSC GD Constable 2026 : एसएससी जीडी परीक्षा पैटर्न
सएससी जीडी सेलेक्शन प्रोसेस में कई स्टेज होते हैं. इसकी शुरुआत कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम से होती है. इसके बाद फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) होता है. शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को फिर एक डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (DME) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना होगा.
SSC GD भर्ती के लिए कंप्यूटर-बेस्ड एग्जाम (CBE) कमीशन द्वारा इंग्लिश, हिंदी और 13 रीजनल भाषाओं में आयोजित किया जाएगा, ताकि देश भर के कैंडिडेट्स के लिए इसकी एक्सेसिबिलिटी ज़्यादा हो सके. रीजनल भाषाओं में असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं.
SSC GD Constable 2026 Salary: पे स्केल
SSC GD भर्ती के तहत सभी पोस्ट का पे स्केल पे लेवल–3 है, जो Rs 21,700 से Rs 69,100 तक है.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




