छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग राज्‍योत्‍सव महोत्‍सव: बिजली विभाग के स्टॉल पर उमड़ी भारी भीड़, ‘पीएम सूर्य घर योजना’ बना मुख्य आकर्षण

माननीय सांसद विजय बघेल ने स्टॉल में रुककर किया PM सूर्य घर के मॉडल का अवलोकन

​दुर्ग- छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले में आयोजित भव्य राज्‍योत्‍सव महोत्‍सव में बिजली विभाग का स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ की जानकारी लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

​दुर्ग और आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में लोगों ने विद्युत विभाग के विशेष रूप से लगाए गए स्टॉल का दौरा किया। लोगों की सबसे ज्यादा जिज्ञासा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना के बारे में थी, जिसका उद्देश्य एक करोड़ घरों को मुफ्त बिजली देना है।

माननीय सांसद विजय बघेल द्वारा राज्य उत्सव स्टॉल का दौरा किया गया एव PM सूर्य घर के मॉडल का अवलोकन किया गया।बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उत्सुक नागरिकों को योजना के लाभों, जैसे 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी (जो छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को ₹1,08,000 तक मिल सकती है), और रूफटॉप सोलर पैनल लगाने की आसान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।

बिजली के बढ़ते बिलों से राहत पाने और पर्यावरण-हितैषी ऊर्जा को अपनाने की बढ़ती चाहत के कारण लोगों में इस योजना के प्रति खासा आकर्षण देखने को मिला। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र की सब्सिडी के साथ-साथ, छत्तीसगढ़ सरकार भी उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सहायता दे रही है, जिससे सोलर प्लांट लगाना और भी सस्ता हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्ग जिले में अब तक 1495 उपभोक्ताओं द्वारा अपने घरों में सोलर पैनल लगवाए जा चुके हैं।

​स्टॉल पर लगी लंबी कतारें इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि छत्तीसगढ़ की जनता अब ऊर्जा के पारंपरिक स्रोतों से हटकर सौर ऊर्जा जैसे स्वच्छ और किफायती विकल्पों को तेजी से अपना रही है। विभाग के स्टॉल में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय खंडेलवाल, अधीक्षण अभियंता जे जगन्नाथ प्रसाद, कार्यपालन अभियंता आर.के.दानी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।​

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button