कैरियररोजगार

RBI ग्रेड बी भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बेहद करीब, जल्द कर दें अप्लाई….

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI में निकली ग्रेड बी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, इन पदों के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा।

ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द ऐसा कर दें। इस भर्ती अभियान के जरिए 100 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2025 है। ऐसें इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर दें।

आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये (+ 18% GST) का भुगतान आवेदन शुल्क के रूप में करना होगा। अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये (+18% GST) निर्धारित है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button