
SSC MTS Vacancy 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एमटीएस और हवलदार भर्ती 2025 को लेकर खुशखबरी है. आयोग ने एमटीएस और हवलदार की वैकेंसी में बंपर इजाफा किया है. अब 5464 की बजाए 8021 पदों पर भर्ती होगी. एसएससी की ओर से बुधवार को दिए गए अपडेट के अनुसार, एमटीएस की वैकेंसी 4375 से बढ़ाकर 6810 और हवलदार की वैकेंसी 1089 से बढ़ाकर 1211 कर दिया गया है.
एमटीएस की कुल 6810 वैकेंसी में 6078 पद आयु वर्ग 18-25 के लिए और 732 पद आयु वर्ग 18-27 के लिए हैं. कर्मचारी चयन आयोग ने केंद्र सरकार के मंत्रालयों, कार्यालयों और विभागों में की जाने वाली मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एवं सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीआईसी एवं सीबीएन) में हवलदार भर्ती 2025 के लिए जून में आवेदन लिए गए थे.
एमटीएस भर्ती के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में चपरासी, चौकीदार, जमादार, माली, गेटकीपर आदि पदों पर भर्ती होती है. इसके साथ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड और केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो में हवलदार के पदों पर भर्ती की जाएगी.
एसएससी MTS भर्ती परीक्षा पैटर्न
एसएससी एमटीए भर्ती परीक्षा में दो सेशन होंगे. दोनों सेशन एक ही दिन आयोजित होते हैं. पहला सेशन न्यूमेरिकल एंड मैथमेटिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलटी और प्रॉबलम सॉल्विंग का होगा. रीजनिंग और मैथ्स दोनों में 60-60 अंकों के 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे. सेक्शन-1 क्वॉलिफाइंग होगा.
सेशन-2
परीक्षा का सेशन-2 भी 45 मिनट का होगा. इसमें जनरल अवेयरनेस व इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन के प्रश्न पूछे जाएंगे. जनरल अवेयरनेस व इंग्लिश दोनों से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे. जो 75-75 अंकों के होंगे. एमटीएस पद की फाइनल मेरिट लिस्ट इसी सेशन के प्राप्तांक के आधार पर बनेगी. सेशन-2 में निगेटिव मार्किंग होगी. प्रत्येक गलत जवाब के लिए एक अंक की माइनस मार्किंग होगी.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




