chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व…

भिलाई/ छत्तीसगढ़ के भिलाई दुर्ग के सभी गुरुद्वारों में पावन पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व बहुत ही श्रद्धापूर्वक मनाया गया छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के महासचिव गुरुनाम सिंह ने बताया कि एवं गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी हाउसिंग बोर्ड में प्रकाश पर्व का आज विशेष महत्व रहा जहां गुरुद्वारा की बिल्डिंग का पिछले 1 साल से जीर्णोद्धार (रिनोवेशन) का कार्य पूर्ण होने के उपरांत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश किया गया जिसमे सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटीयों को आमंत्रित किया गया था।

इस अवसर पर शब्द कीर्तन का गायन किया गया एवं गुरुद्वारा ग्रंथि श्री गुरमीत सिंह द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की महत्वता को बताया गया प्रोग्राम में अरदास के उपरांत,,लंगर प्रसाद,, का वितरण किया गया इस महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन में धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करने वाले कार्य कर्तायों को सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल एवं सिख पंचायत मुख्य पदाधिकारी एवं सिख यूथ सेवा समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू, कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह,,निर्मल सिंह, यशदीप सिंह,सोम सिंह ,एवं अन्य सदस्यों को सम्मानित किया गया
हाउसिंग बोर्ड प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जसवीर सिंह सैनी द्वारा प्रकाश पर्व की बधाई दी गई।

इस पावन अवसर पर सिख पंचायत के पलविंदर सिंह रंधावा,, गुरमीत सिंह गांधी, बीबी कुलवंत कौर , बलजिंदर सिंह कलेर,, हरपाल सिंह कमल, कुलवंत सिंह,,सुच्चा सिंह दाना , बलविंदर सिंह,,स्वर्ण सिंह कोक, गुरमेज सिंह सोखी, दर्शन सिंह, त्रिलोचन सिंह, एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जसवंत सिंह सैनी, सुरजीत सिंह सैनी, सरूप सिंह,,हरनेक सिंह,,मुखविंदर सिंह,, पुष्पक सिंह,सकत्तर सिंह, सुखदेव सिंह, अमरजीत सिंह, परमजीत सिंह नागरा , सुच्चा सिंह,, एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button