
दुर्ग। संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 26/07/2025 को ग्राम घोरारी थाना रानीतराई में अवैध महुआ शराब बनाने के संबंध में मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम घोरारी में सघन चेकिंग एवं रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही दौरान ग्राम घोरारी के बंधिया तालाब में अवैध रूप से शराब निर्माण हेतु डुबाए गए 50 कट्टा महुआ लाहन करीब 5 क्विंटल को जप्त किया गया।
तथा पुलिस को देखकर तीन जरीकेन में भरा करीब 30 लीटर महुआ शराब को तालाब में फेंककर दो व्यक्ति भाग गए उक्त 30 लीटर महुआ शराब को मौके से जप्त कर, भागने वाले आरोपियों के विरुद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत मौके पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपियों की पता तलाश जारी है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




