कैरियररोजगार

Agniveer Recruitment 2025: बढ़ गई आवेदन की अंतिम तिथि, अब 25 अप्रैल तक करें आवेदन, जाने पूरी डिटेल…

रायपुर। भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 25 अप्रैल 2025 कर दी गई है। आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू हो चुकी है।

इन पदों पर होगी भर्ती: 8वीं से लेकर स्नातक तक के युवाओं के लिए अवसर

सेना भर्ती कार्यालय रायपुर की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इस बार भर्ती निम्न पदों के लिए की जा रही है:

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी

  • अग्निवीर तकनीकी

  • अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर

  • अग्निवीर ट्रेडसमैन (10वीं पास)

  • अग्निवीर ट्रेडसमैन (8वीं पास)

  • महिला सैन्य पुलिस

  • नर्सिंग सहयोगी

  • सिपाही फार्मा

योग्यता और आयु सीमा: 17.5 से 21 वर्ष तक के युवा कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती अभियान में 17.5 वर्ष से 21 वर्ष तक के युवक एवं युवतियां अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन? जानिए पूरा प्रोसेस

  • आवेदन के लिए इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं:
    🔗 www.joinindianarmy.nic.in

  • आवेदन शुल्क: ₹250/- (एसबीआई माध्यम से भुगतान करना होगा)

  • परीक्षा: ऑनलाइन CEE (कॉमन एंट्रेंस एग्जाम) और टाइपिंग टेस्ट जून 2025 में संभावित

किसी भी सहायता के लिए संपर्क करें:

सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
📞 0771-2965212
📞 0771-2965214

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button