छत्तीसगढ़रायपुर

बृजमोहन अग्रवाल ने 5,75,285 मतों से प्रचंड जीत हासिल की…

रायपुर। लोकसभा से 575285 मतों से प्रचंड जीत का प्रमाण पत्र लेकर बृजमोहन अग्रवाल की विजय रैली मतगणना स्थल GEC इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार से 9 बजे रवाना होगी। जो संतोषी नगर, टिकरापारा, सिद्धार्थ चौक, कालीबाड़ी चौक, महिला थाना चौक, आकाशवाणी से होते हुए सिविल लाइन स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय सिविल लाइन पहुंचेगी।

रायपुर लोकसभा सीट से बृजमोहन अग्रवाल चुनाव जीत गए है। उन्होंने 575285 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को हराया है। बता दें कि 2019 में सुनील सोनी ने 3 लाख 48 हजार 238 वोटों से प्रमोद दुबे को हराया था। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- कांग्रेस-इंडी गठबंधन ने झूठ फैलाया।

लगता है झूठ का कुछ असर हो गया है। बृजमोहन ने X पर लिखा, देश के जनादेश का हम पूरा सम्मान करते हैं। जनता जनार्दन का आशीर्वाद भाजपा एवं एनडीए गठबंधन पर बना हुआ है। भाजपा हस्ताक्षर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के साथ हम केंद्र में पुनः सरकार बनाने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता ने अपना भरोसा भाजपा पर जताया है। निश्चित रूप से यहां 11 की 11 लोकसभा सीट भाजपा जीतेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button