छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

बाबा की बारात में बाराती बनेंगे लाखों श्रद्धालु: 31 हजार आमंत्रण कार्ड बांटे जाएंगे, महिलाएं लगा रहीं कार्डों में हल्दी…

भिलाई। इसमें कोई शक नहीं है कि पूरे प्रदेश में महाशिवरात्रि पर सबसे भव्य भोले बाबा की बारात भिलाई में निकलती है। ऐसा भी दावा है कि मध्यभारत का ऐतिहासिक कार्यक्रम भिलाई में ही होता है। इस साल आयोजन में चार चांद लग जाएंगे। क्योंकि बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है। माना जाता है कि भोले बाबा की बारात में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं जो बाराती बनकर झूमते हैं और नाचते हैं। प्रदेशभर में 31000 आमंत्रण कार्ड बांटने का फैसला लिया गया है। इसकी शुरुआत होने वाली है।

महिलाओं ने कार्ड वितरण से पहले हल्दी-चावल लगाना शुरू कर दिया है। इसे शुभ माना जाता है। आयोजक व बोल बम समिति के अध्यक्ष, नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने बताया कि, 8 मार्च को भोले बाबा की बारात निकलेगी। हथखोज इंदिरा नगर से बाबा की बारात निकाली जाएगी। भोले बाबा की बारात व्यवस्थित व भव्य रूप से निकालने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया है। महिलाएं पीला चावल और हल्दी-कुमकुम कार्ड में लगा रही हैं। महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

बारात के कार्ड वितरक महिला समिति

दया सिंह ने बताया कि, बारात के कार्ड वितरक महिला समीति में मंजू मिश्रा, प्रभा सिंह, मधु कुमारी, पुष्पा सिंह, हेमलता बिसाई, लक्ष्मी चौहान, पुष्पा राव, राज कली देवी, बेबी शर्मा, बिलोतिन जायशवाल, शुशीला देवी, राधा देवी, नीतू गुप्ता, तारिणी शर्मा, रजविन्दर कौर, अनीमा शाहा, माया दास, प्रीती शर्मा, बबली समा, दिशा, अंजली पटेल, लक्ष्मीदेवी, सेवती, गुहियादेवी, सुभद्रा, सरस्वती, सुल्लावती, श्रीमति, सोहिला, देविका बाई, दुलेश्वरी वाई, सती बाई, कमला, तारा, विभा देवी, पूजा, रिंकी पटेल, गुरुमती, अन्नू बघेल, शकुन्तला शर्मा, रानी, मीरा जायसवाल, पी लता, पी नंदिनी, प्रेमा तिवारी, मुन्नी देवी, ज्योति चौधरी, राधा चौधरी, संगीता तिवारी आदि को शामिल किया गया है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button