छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारीयों की बैठक…..

मोहला / कलेक्टर एस जयवर्धन ने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि सभी राजस्व अधिकारी लंबित राजस्व प्रकारणों का निराकरण निर्धारित समय में करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने तहसील वार लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में आमजनता के द्वारा राजस्व विभाग से की गई शिकायत, मांग व समस्या से संबंधित प्रकारणों की समीक्षा की गई। बैठक में लंबित अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, अविवादित बटवारा, विवादित बटवारा, सीमांकन, खाता विभाजन सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि राजस्व वसूली से सबंधित प्रकारणों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए राजस्व वसूली का कार्य प्राथमिकता से करें। कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि समयसीमा में राजस्व प्रकारणों का निराकार होने से संबंधित हितग्राही को राहत मिलता है। कलेक्टर ने कहा की सभी अधिकारी नियमित रुप से लंबित प्रकारणों की मॉनिटरिंग करें, साथ ही मैदानी स्तर पर भ्रमण करने कहा है। कलेक्टर ने अधिकारीयों को अपने अनुविभाग स्तर पर क्षेत्र भ्रमण करने और नागरिकों की समस्याओ को सुनने निर्देशित किया है। बैठक में अपर कलेक्टर सुश्री दिप्ती गौते, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, डिप्टी कलेक्टर अविनाश ठाकुर, एसडीएम मोहला डॉ.हेमेन्द्र भुआर्य, तहसीलदार मोहला सुश्री संध्या नामदेव, तहसीलदार चौकी दिनेश साहू समेत राजस्व अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button