कर्म शिरोमणि सम्मान से सजे एसएमएस-2 के 12 श्रमवीर…
उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के लिए कार्मिकों को मिला सम्मान

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 में कर्म शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2) राजीव श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में हुए कार्यक्रम में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य निष्पादन के लिए 12 कार्मिकों को सम्मानित किया गया।
कर्म शिरोमणि पुरस्कार ऐसे कर्मठ एवं सृजनशील कार्मिकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में नवाचार, संसाधनों के बेहतर उपयोग, संगठनात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति और सुरक्षा मानकों के अनुरूप उल्लेखनीय प्रदर्शन किया हो।
मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2) राजीव श्रीवास्तव ने सम्मानित कार्मिकों को बधाई देते हुए कार्यस्थल पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कर्मचारियों से सतर्कता, जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की अपील की।
सम्मानित कार्मिकों को स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, उनके जीवनसाथी के लिए प्रशंसा-पत्र और मिठाई का कूपन भी दिया गया।
इन कार्मिकों को मिला सम्मान
जुलाई 2025 से अक्टूबर 2025 तक की अवधि में उत्कृष्ट कार्य के लिए इंजीनियरिंग एसोसिएट (सीएस विद्युत) जमिल अहमद खान, इंजीनियरिंग एसोसिएट (सीसीएस विद्युत) राम चंद्रा, जूनियर इंजीनियर (सीसीएस ऑपरेशन) शिशिरिद्धिन, जूनियर इंजीनियर (सीसीएस ऑपरेशन) सेमुअल डेविड, इंजीनियरिंग एसोसिएट (एसबीएस) शिव कुमार, इंजीनियरिंग एसोसिएट (सीसीएस यांत्रिकी अनुरक्षण) रमेश कुमार कडु, इंजीनियरिंग एसोसिएट (सीएस यांत्रिकी अनुरक्षण) दशरथ लाल पटेल, इंजीनियरिंग एसोसिएट (सीएस ऑपरेशन) तोष कुमार श्रेय, इंजीनियरिंग एसोसिएट (सीएस ऑपरेशन) शैलेन्द्र शिंडे, जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट (सीसीएस विद्युत) के.पी. अनिल, इंजीनियरिंग एसोसिएट (सीएस ऑपरेशन) गेन्दु साहू तथा इंजीनियरिंग एसोसिएट (सीसीएस यांत्रिकी अनुरक्षण) राजेन्द्र वर्मा को कर्म शिरोमणि सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में महाप्रबंधकगण सहित एसएमएस-2 के वरिष्ठ अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक सिकंदर इंदोरिया तथा एएलडब्ल्यूओ (मानव संसाधन-स्टील जोन-2) के.डी. बघेल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में पूरन साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे https://jantakikalam.com




