छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

भिलाई निगम सामान्य सभा की बैठक सभागार कक्ष में विकास प्रस्तावों पर लगी मुहर…

परशुराम-मां परमेश्वरी चौक के नामकरण को मंजूरी सहित नए निगम कार्यालय से लेकर ऑडिटोरियम, एथलेटिक्स ट्रैक और फुटबॉल मैदान तक कई अहम फैसले

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई की सामान्य सभा की बैठक सभागार कक्ष में सुबह 11 बजे सभापति गिरवर बंटी साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महापौर नीरज पाल, निगम आयुक्त सुरुचि सिंह, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह सहित महापौर परिषद के सदस्य, पार्षद, मीडिया प्रतिनिधि और निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

भिलाई निगम सामान्य सभा की बैठक सभागार कक्ष में विकास प्रस्तावों पर लगी मुहर...

 

सामान्य सभा में शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर सदस्यों ने विस्तार से चर्चा की। कई विषयों पर सवाल-जवाब के बाद सदन ने महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की।

 

केनाल रोड का नाम भगवान परशुराम एवं मां परमेश्वरी चौक

बैठक में केनाल रोड का नामकरण भगवान परशुराम एवं मां परमेश्वरी चौक किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। नामकरण के इस फैसले के साथ क्षेत्र की पहचान को नया स्वरूप मिलने की उम्मीद है।

भिलाई निगम सामान्य सभा की बैठक सभागार कक्ष में विकास प्रस्तावों पर लगी मुहर...

नए निगम कार्यालय भवन के भूमि पूजन का निर्णय

शहर में प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से नए निगम कार्यालय भवन के निर्माण से संबंधित प्रस्ताव भी सदन में रखा गया। चर्चा के बाद नए कार्यालय भवन का जल्द भूमि पूजन कराने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

भिलाई निगम सामान्य सभा की बैठक सभागार कक्ष में विकास प्रस्तावों पर लगी मुहर...

इसके अलावा निगम क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों को पर्याप्त रोशनी उपलब्ध कराने से संबंधित प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई।

गोकुल धाम की आगामी प्रक्रिया पर रोक

सामान्य सभा में गोकुल धाम से जुड़े प्रस्ताव पर भी सदस्यों ने विचार-विमर्श किया। चर्चा के बाद इसकी आगामी प्रक्रिया को रोकने का निर्णय लिया गया।

निगम क्षेत्र के विभिन्न भूखंडों को 30 वर्षीय लीज पर दिए जाने से संबंधित विषय भी सदन के समक्ष रखा गया। वहीं सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लोधी क्षत्रिय समाज के सामाजिक भवन हेतु भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर भी सदस्यों ने अपने विचार रखे।

1000 सीटर ऑडिटोरियम और खेल सुविधाओं पर जोर

बैठक में प्रियदर्शिनी परिसर में 1000 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण का प्रस्ताव भी चर्चा में रहा। इसके साथ ही प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक और प्राकृतिक फुटबॉल मैदान विकसित करने से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार किया गया।

सदस्यों ने विभिन्न विषयों पर सवाल-जवाब करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। चर्चा के बाद सदन ने शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति प्रदान की।

निगम के इन फैसलों से भिलाई में प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार के साथ खेल, संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर अधोसंरचना विकसित होने की उम्मीद है।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button