अन्‍य

शिक्षा से ही खुलेगा विकास का रास्ता, हर बच्चे को अवसर देना समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

कंवर समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं पौधरोपण कार्यक्रम, सामुदायिक भवनों के लिए 1.55 करोड़ से अधिक की घोषणा

रायपुर। शिक्षा को समाज की प्रगति की सबसे मजबूत नींव बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भावी पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाज का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और हर प्रतिभा को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिले, इसके लिए समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए।

शिक्षा से ही खुलेगा विकास का रास्ता, हर बच्चे को अवसर देना समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष सहित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण एवं पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पदाधिकारियों को सामाजिक सेवा और दायित्वों के निष्ठापूर्वक निर्वहन की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में युवक-युवतियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।

शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल सरकारी नौकरी हासिल करना नहीं है। अच्छी शिक्षा व्यक्ति को उद्यमी, व्यापारी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, उद्योगपति और जिम्मेदार नागरिक बनने की क्षमता देती है। उन्होंने समाज के प्रबुद्धजनों से जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की अपील की।

शिक्षा से ही खुलेगा विकास का रास्ता, हर बच्चे को अवसर देना समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

उन्होंने बताया कि राज्य में बच्चों और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर दिए जा रहे हैं। प्रदेश में 17 प्रयास विद्यालय संचालित हैं।

एकजुटता को बताया समाज की सबसे बड़ी ताकत

मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज द्वारा दिया गया दायित्व सेवा और विकास का अवसर है। सभी पदाधिकारियों को निष्ठा, समर्पण और सामूहिक भावना के साथ शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक उत्थान के लिए काम करना चाहिए।

शिक्षा से ही खुलेगा विकास का रास्ता, हर बच्चे को अवसर देना समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

उन्होंने कहा कि कंवर समाज के पदाधिकारियों का निर्विरोध और सर्वसम्मति से निर्वाचन संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता का प्रमाण है। उन्होंने संत गहिरा गुरु सहित समाज के पुरोधाओं द्वारा दिखाए गए शिक्षा, संस्कार, सेवा और एकता के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले ढाई वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में तेजी से काम हुआ है। सरकार गठन के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति दी गई और प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 1600 आवास बनाए जा रहे हैं।

शिक्षा से ही खुलेगा विकास का रास्ता, हर बच्चे को अवसर देना समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी की जा रही है। महतारी वंदन योजना के तहत लगभग 70 लाख माताओं-बहनों को प्रतिमाह एक हजार रुपए की सहायता दी जा रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक भी 4 हजार से बढ़ाकर 5,500 रुपए प्रति मानक बोरा किया गया है।

जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज का सम्मान और उसका सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में छत्तीसगढ़ के 6,661 गांवों को शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजातियों तक सड़क, आवास, बिजली, राशन कार्ड और नल से जल जैसी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।

शिक्षा से ही खुलेगा विकास का रास्ता, हर बच्चे को अवसर देना समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

उन्होंने बताया कि पीएम जनमन के तहत देश में बन रही करीब 4 हजार किलोमीटर सड़कों में से 2 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कें छत्तीसगढ़ में बन रही हैं। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 57 एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर जांच व उपचार कर रही हैं।

बस्तर में विकास को मिली नई रफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक नक्सलवाद से प्रभावित रहे बस्तर में अब विकास की नई संभावनाएं आकार ले रही हैं। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है।

नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से ढाई वर्षों में 500 से अधिक गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई गई हैं। व्यापक स्वास्थ्य अभियान के तहत 34 लाख लोगों की जांच की गई और 40 हजार से अधिक गंभीर अथवा लंबे समय से बीमार लोगों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया। शांति के नए वातावरण में शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसर भी बढ़ रहे हैं।

प्राकृतिक संसाधनों से विकास को नई दिशा

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज, वन और अन्य प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है। आयरन ओर, कोयला, बॉक्साइट, लिथियम, टिन, सोना और हीरा जैसे संसाधन प्रदेश की बड़ी ताकत हैं। बस्तर की वनोपज के वैल्यू एडिशन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि स्थानीय स्तर पर आय और रोजगार के अवसर बढ़ें।

उन्होंने बताया कि किसानों के खेतों तक सिंचाई सुविधा पहुंचाने के लिए पिछले ढाई वर्षों में 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक की नई सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है।

कंवर समाज के सामुदायिक भवनों के लिए 1.55 करोड़ से अधिक

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कंवर समाज के विभिन्न सामुदायिक भवनों के निर्माण, विकास और जीर्णोद्धार के लिए 1 करोड़ 55 लाख रुपए से अधिक की राशि देने की घोषणा की। इसमें रायपुर के लाभांडी स्थित निर्माणाधीन कंवर भवन के लिए 70 लाख रुपए, राजनांदगांव के छुरिया क्षेत्र में समाज भवन के लिए 25 लाख रुपए, तमोरा में सामुदायिक शेड के लिए 10 लाख रुपए, खैरझिटी में सामाजिक भवन के लिए 10 लाख रुपए, महासमुंद के नरतोरा में भवन के लिए 10 लाख रुपए, झलप में निर्माण एवं जीर्णोद्धार के लिए 20 लाख रुपए तथा गरियाबंद के जोजरा में भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए शामिल हैं।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लाभांडी स्थित निर्माणाधीन कंवर समाज सामुदायिक भवन परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सिंदूर का पौधा लगाया। समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों और प्रबुद्ध लोगों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्यसभा सांसद नंदकुमार साय ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज और प्रदेश की प्रगति का आधार है तथा प्रत्येक बच्चे को पढ़ाई का अवसर दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। कंवर समाज विकास समिति के अध्यक्ष हरवंश सिंह मिरी ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा, सेवा, संस्कार और सामाजिक एकता के लिए काम करने की बात कही।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button