हार्ट पेशेंट्स के लिए साबूदाना का सेवन फायदेमंद है या नुकसानदायक? कार्डियोलॉजिस्ट बिमल छाजेर ने दिया जवाब…

साबूदाना व्रत के दौरान खाए जाने वाले लोकप्रिय खाद्य पदार्थों में से एक है। सावन के महीने में व्रत रखने वालों की संख्या बढ़ने के साथ इसकी मांग भी बढ़ जाती है। साबूदाने से खिचड़ी, साबूदाने का डोसा और चीला, साबूदाना खीर, वड़ा और टिक्की जैसी कई चीजें बनाई जाती हैं लेकिन क्या साबूदाना का सेवन हार्ट के मरीज भी कर सकते हैं? साओल हार्ट सेंटर के संस्थापक और एमबीबीएस, एमडी डॉ. बिमल छाजेर ने अपने यूट्यूब वीडियो में बताया कि साबूदाना में कौन से पोषक तत्व पाए? साथ ही हार्ट पेशेंट्स के लिए साबूदाना का सेवन फायदेमंद है या नुकसानदायक
साबूदाना में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?
साबूदाना एक स्टार्च होता है जो वैसे तो आसानी से पच जाता है लेकिन इसमें बहुत ज़्यादा पोषक तत्व नहीं पाए जाते हैं। इसमें, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन और मिनिरल्स भी नहीं होता है और न ही फैट होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा और कार्बोहाइड्रेटड बहुत ज़्यादा होता है। हालांकि, इसका सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है। लेकिन इसका सेवन करने से क्विक एनर्जी मिलती है।
क्या हार्ट के लिए फायदेमंद है साबूदाना?
डॉक्टर बिमल छाजेर, कहते हैं कि साबूदाना हार्ट के लिए नुकसानदायक नहीं होता है। लेकिन यह बहुत फायदेमंद भी नहीं है. क्योंकि इसमने कोई पोषक टाटा नहीं पाए जाते हैं. दरअसल, शरीर में ब्लॉकेज उन फूड्स से बनता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं और इसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। हालांकि, इसमें रिंफाइंड कार्बोहाइड्रेटड होता है जो वजन को बढ़ा सकता है। तो अगर आपका वजन ज़्यादा है और शुगर भी कंट्रोल नहीं है तो आप इसका सेवन न करे।
हार्ट के मरीज कैसे करें सेवन?
अगर आप साबूदाना खाना ही चाहते हैं तो आप इसे हेल्दी बनाकर भी ले सकते हैं। आप इसमें फाइबर और प्रोटीन से भरपूर सब्जियां डाल सकते हैं। गाजर, श्मिला मिर्च और दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे इसके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। डॉक्टर बिमल छाजेड़ कहते हैं कि साबूदाना साबुत अनाज जैसे ज्वार, रागी और बाजार की जगह तो नहीं ले सकता है। लेकिन अगर आप हार्ट के मरीज हैं तो इसे अपनी डाइट में तभी शामिल करें जब आपको इसकी बहुत ज़्यादा क्रेविंग हो रही हो।




