नर्सिंग महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया…

दुर्ग – शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जुनवानी द्वारा विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “हेपेटाइटिस आइए इसे समझे” रही। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बी.एस.सी. नर्सिग तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, हँड वॉशिंग का लाइव डेमोस्ट्रेशन तथा सुरक्षित सुई (Sefe Needle Practice) के संबंध में व्यवहारिक प्रदर्शन प्रस्तुत किया।
इसके साथ ही विद्यार्थियो ने अभिषेक मिश्रा मेमोरियल हॉस्पिटल मे नृत्य नाटिका के माध्यम से निडिल स्टिक चोट हैंड वॉशिग प्रकिया को समझाना एवं हेपेटाइटिस से बचाव संबंधी स्वास्थ्य शिक्षा एवं रैली के द्वारा जागरूकता कार्यकम आयोजित किया। कार्यकम के मुख्य अतिथि अभिषेक मिश्रा मेमोरियल हॉस्पिटल के डीन डॉ. राम जी सिंह, डायरेक्टर डॉ. साहब लाल आदिले, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. एन.एस. चंदेल, नर्सिंग सुपरिटेडेंट श्रीमती निर्मला गजभिये, डी.एन.एस. श्रीमती इंदुमती राम एवं श्रीमती सरोजनी गोगड़े उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल आयोजन कॉलेज की डायरेक्टर श्रीमती सिंधु अनिल मेनन, प्राचार्या श्रीमती शैलजा अनिक तथा उपप्राचार्या श्रीमती विनिता सत्यकुमार के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यकम की सफलता पर श्री गंगाजली ऐजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन आई.पी. मिश्रा एवं अध्यक्ष डॉ. श्रीमती जया अभिषेक ने समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए भविष्य मे भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यकम निरंतर आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगो के बीच हेपेटाइटिस की रोकथाम सुरक्षित स्वास्थ्य व्यवहार तथा समय पर जॉच एवं उपचार के प्रति जागरूकता फैलाना था।




