रोजगार

Govt Jobs August 2026: अगस्त में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, बैंक, रेलवे समेत इन विभागों में हजारों वैकेंसी

Govt Jobs August 2026 : अगस्त 2026 सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कई शानदार अवसर लेकर आया है. इस महीने रेलवे, बैंक, इसरो, भारतीय सेना समेत विभिन्न राज्य सरकारों के विभागों में हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रियाएं शुरू होंगी. इसके साथ ही कई भर्तियों के लिए आवेदन चल रहे हैं, जिनके लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि अगस्त में है.

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो अगस्त 2026 आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण महीना साबित हो सकता है. समय पर आवेदन करना, आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ना और आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखना सफलता की दिशा में पहला कदम है. इस रिपोर्ट में हम अगस्त 2026 में निकली प्रमुख सरकारी भर्तियों, आवेदन की अंतिम तिथि, योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे, ताकि आप किसी भी महत्वपूर्ण अवसर को न चूकें.

अगस्त 2026 में निकलने वाली भर्तियां

आरआरबी जूनियर इंजीनियर 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू करेगा. इसके तहत रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 4098 रिक्त पदों पर भर्ती होगी. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 सितंबर तक चलेगी. यह भर्ती 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत लेवल 6 के पदों के लिए की जाएगी, जिसमें शुरुआती मूल वेतन 35,400 रुपये प्रति माह होगा.

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026

इसके तहत राजस्थान में 24752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती होगी. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 से शुरू होगी. आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर तय की गई है. खास बात है कि इस भर्ती प्रक्रिया में चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू आदि से नहीं, बल्कि लॉटरी प्रक्रिया से होगा. इसके लिए वही आवेदन कर सकते हैं, जो कम से कम पांच साल से सफाई कर्मचारी के तौर पर संविदा पर कार्यरत हैं.

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026

आईबीपीएस क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट) भर्ती का भी नोटिफिकेशन जारी हो गया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त से शुरू होंगे और इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. आईबीपीएस ने अभी इस भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. डिटेल नोटिफिकेशन 1 अगस्त को ही जारी होगा. जिसमें बैंक वाइज वैकेंसी डिटेल और योग्यता आदि के बारे में जानकारी मिलेगी.

इन भर्तियों के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन के 6,557 पदों पर भर्ती निकाली है. ऑनलाइन आवेदन 30 जून 2026 से शुरू हुए. आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है. 10वीं + ITI या संबंधित तकनीकी योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. चयन CBT, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा. रेलवे में तकनीकी नौकरी चाहने वालों के लिए यह बड़ी भर्ती है.

एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती

एम्स, नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET-11) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं. इच्छुक उम्मीदवार 13 अगस्त 2026 शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती AIIMS नई दिल्ली सहित देश के विभिन्न AIIMS और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर (ग्रुप-B) के पदों के लिए आयोजित की जा रही है. पात्रता के लिए अभ्यर्थी के पास B.Sc. Nursing / Post Basic B.Sc. Nursing या GNM के साथ आवश्यक अनुभव होना चाहिए तथा नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण अनिवार्य है.

इसरो भर्ती 2026

इसरो ने असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA) और स्टेनोग्राफर के विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं. इच्छुक उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के माध्यम से विभिन्न ISRO केंद्रों में कुल 242 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. असिस्टेंट और UDC पदों के लिए स्नातक डिग्री, जबकि JPA और Stenographer पदों के लिए 12वीं पास के साथ स्टेनोग्राफी कौशल निर्धारित किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button