हेल्‍थ

आंतों के लिए फायदेमंद हैं किशमिश, जानिए क्यों रोजाना खाने की सलाह देते हैं डॉक्टर…

मेवा में खट्टे मीठे स्वाद वाली किशमिश बड़ों और बच्चों सभी को पसंद आती हैं। ज्यादातर घरों में किशमिश मिल जाएगी। मिठाई से लेकर नमकीन और कई तरह के व्यंजन में किशमिश का इस्तेमाल किया जाता है। किशमिश सूखे अंगूर से बनती हैं और इसमें नेचुरल शुगर काफी ज्यादा होती है। हालांकि किशमिश के फायदे अनेक हैं। किशमिश सिर्फ स्वाद तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि ये पोषक तत्वों का भंडार हैं।

ISIC मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वत्स्या ने 26 जून को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि किशमिश कैसे आंत के लिए फायदेमंद हैं और हर दिन किशमिश क्यों खानी चाहिए।

आंतों के लिए फायदेमंद किशमिश  

रोजाना किशमिश खाने का सबसे बड़ा फायदा है कि यह मल त्याग में मददगार होती हैं। ये प्लांट बेस्ड फूड फाइबर से भरपूर होता है, जो आंतों का पानी बनाए रखने में मदद करता है और खाने को आंतों से आसानी से गुजरने में मदद करता है।

किशमिश मल त्याग में फायदेमंद

किशमिश में मौजूद रासायनिक यौगिक सॉर्बिटोल इस प्रक्रिया में सहायक होता है। यह एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट है जो शुगर अल्कोहल के अंदर आता है और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। अगर लोग रोजाना नियमित रूप से किशमिश खाते हैं तो कब्ज से पीड़ित आधी आबादी ठीक हो जाएगी। किशमिश आंतों में पानी का संतुलन नेचुरली सुधारती हैं। किशमिश में मौजूद सॉर्बिटोल आंतों को मल में नमी बनाए रखने का संकेत देता है। किशमिश में मौजूद फाइबर भी मल को नरम और आसानी से निकलने वाला बनाता है। इसलिए रोजाना किशमिश खाने से मल त्याग में आसानी होती है।

किशमिश के फायदे

  • डॉक्टर वत्स्या के अनुसार, किशमिश आंतों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के अलावा हेल्दी आंतों के बैक्टीरिया को पोषण देती हैं। किशमिश खाने से एसिडिटी और पेट में भारीपन की समस्या कम होती है। हेल्दी गट से फिशर और बवासीर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।
  • किशमिश पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होती है, जो आपके ओवरऑल पूरे पाचन के साथ दिल को स्वस्थ रखने में भी सहायक होती हैं।
  • अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको रोजाना 8-10 किशमिश को रात भर पानी में भिगोकर सुबह खा लेना चाहिए। सुबह समय नहीं है तो दिन भर में किसी भी समय 5-6 किशमिश खाने से भी फायदा होगा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button