भिलाई चेम्बर ने रचा इतिहास, एलओसी जीरो पॉइंट जम्मू के टिटवाल में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस…

भिलाई – छत्तीसगढ़ चेम्वर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू-कश्मीर के नियंत्रण रेखा (LOC) स्थित टिटवाल क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया।महामंत्री अजय भसी न ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात जवानों के साथ योग दिवस पर योग करना मेरे लिए व पूरी टीम के लिए गौरव का विषय है।देश के नौजवानो के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए भिलाई चेम्बर अध्यक्ष कहा कि देश रक्षको के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर चेम्बर पदाधिकारियों ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो तन, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। भसीन जी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में योग दिवस का आयोजन देशभक्ति, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
प्रतिनिधिमंडल ने सीमा क्षेत्र के महत्व को समझते हुए राष्ट्र की सुरक्षा में लगे वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा सभी नागरिकों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित मनोहर कृष्णानी,विनय सिंह,प्रेम रतन गहलोत,अक्षय गुप्ता,अग्रवाल जी,सुनील मिश्रा व सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि “स्वस्थ भारत और सशक्त भारत के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा योग विश्व को भारत की अनमोल देन है।”




