दुर्ग पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही जारी, ग्राम चंदखुरी में अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 20.06.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना पुलगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदखुरी में दबिश कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान आरोपी को अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 29 पौवा देशी मदिरा मशाला सवा शेरा तथा शराब बिक्री से प्राप्त नगदी रकम जप्त की गई। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 3,100 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
▪️घटना का कारण :
अवैध रूप से शराब का संग्रहण एवं बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करना।
▪️घटनास्थल :
ग्राम चंदखुरी, शीतला तालाब पार, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
▪️आरोपी का नाम :
1. पवन निर्मलकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम चंदखुरी, संतोषी चौक, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
▪️जप्त सामग्री :
1. 29 पौवा अवैध देशी मदिरा मशाला सवा शेरा।
2. शराब बिक्री से प्राप्त नगदी रकम 200 रुपये।
3. कुल जप्ती मूल्य लगभग 3,100 रुपये।
▪️सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक 1613 सुनील कुमार सोनी, आरक्षक 1426 हेमेंद्र कुर्रे एवं आरक्षक 168 मनोज यादव की सराहनीय भूमिका रही।
▪️दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के निर्माण, संग्रहण अथवा बिक्री संबंधी किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।




