दुर्ग

बी.एस. इंटरप्राईजेस कंपनी में घुसकर वेल्डिंग केबल, वेल्डिंग लीड एवं कंट्रोल पैनल चोरी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

प्रार्थी सरबजीत सिंह, निवासी वैशाली नगर भिलाई द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 05.06.2026 की रात्रि बी.एस. इंटरप्राईजेस कंपनी, शंकर नगर छावनी में रखे वेल्डिंग केबल, वेल्डिंग लीड एवं कंट्रोल पैनल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 400/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही विनोद ठाकुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा कंपनी परिसर में घुसकर केबल वायर चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी ने चोरी किए गए केबल वायर को आग से जलाकर सुलभ शौचालय के ऊपर छिपाकर रखना बताया, जिसे पुलिस द्वारा बरामद किया गया। आरोपी को दिनांक 14.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

▪️ घटना का कारण :

आर्थिक लाभ प्राप्त करने की नीयत से फैक्ट्री परिसर से केबल वायर चोरी कर बिक्री करना।

▪️ घटनास्थल :

बी.एस. इंटरप्राईजेस कंपनी, शंकर नगर, छावनी, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. विनोद ठाकुर, उम्र 19 वर्ष, निवासी तेल्हा नाला के पास, सुलभ शौचालय एचएससीएल कॉलोनी, छावनी, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. वेल्डिंग केबल, वेल्डिंग लीड एवं कंट्रोल पैनल (कुल लगभग 04 किलो)
2. कीमती लगभग 3,200 रुपये

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना जामुल पुलिस स्टाफ की सक्रियता, मुखबिर सूचना संकलन एवं त्वरित घेराबंदी कार्यवाही की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं औद्योगिक संस्थानों से अपील करती है कि अपने प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button