दुर्ग

अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 33 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम जप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

थाना रानी तराई क्षेत्रांतर्गत कौही अशोगा रोड तालाब किनारे पुल के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही की गई। मौके पर एक व्यक्ति प्लास्टिक बोरी के थैले में अवैध शराब रखकर ग्राहकों की प्रतीक्षा करते मिला। पूछताछ करने पर उसने अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किया।

आरोपी के कब्जे से 33 पौवा देशी सवा शेरा मसाला शराब एवं बिक्री रकम जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 14.06.2026 को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

▪️ घटना का कारण :

अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध शराब का संग्रहण एवं बिक्री।

▪️ घटनास्थल :

कौही अशोगा रोड, तालाब किनारे पुल के पास, थाना रानी तराई, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. बलदाऊ सोनी, उम्र 66 वर्ष, निवासी ग्राम केसरा, थाना रानी तराई, जिला दुर्ग (छ.ग.)

▪️ जप्त सामग्री :

1. 33 पौवा देशी सवा शेरा मसाला शराब कीमती लगभग ₹3,300/-

2. बिक्री रकम ₹700/-

3. एक सफेद रंग का प्लास्टिक बोरी का थैला

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना रानी तराई पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सराहनीय रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के क्रय-विक्रय से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button