कलेक्टोरेट परिसर स्थित आधार सेवा केंद्र में चोरी की घटना का चंद घंटों में खुलासा, 02 आरोपी एवं 02 विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गए

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
प्रार्थी निलेश कुमार साहू, निवासी रसमड़ा, दुर्ग द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह कलेक्टोरेट परिसर दुर्ग स्थित आधार सेवा केंद्र का संचालन करता है। दिनांक 12.06.2026 को कार्यालय बंद कर घर चला गया था। दिनांक 13.06.2026 को सुबह कार्यालय खोलने पर सामने के दरवाजे की कुंडी उखड़ी हुई मिली तथा कार्यालय के भीतर रखे सामान क्षतिग्रस्त पाए गए। टेबल की दराज में रखी नगदी राशि एवं लैपटॉप बैग अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 309/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर विनस कुमार कुल्थी, गिरीराज तिवारी उर्फ बबलू तथा 02 विधि से संघर्षरत बालकों को चिन्हांकित कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया।
आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालकों के कब्जे से चोरी की गई नगदी राशि 3,000 रुपये एवं लैपटॉप बैग बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की गई है।
▪️ घटना का कारण :
आर्थिक लाभ प्राप्त करने की नीयत से चोरी की घटना कारित की गई।
▪️ घटनास्थल :
आधार सेवा केंद्र, कलेक्टोरेट परिसर, दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
1. विनस कुमार कुल्थी, उम्र 19 वर्ष, निवासी आलू गोदाम के सामने, तितुरडीह, दुर्ग।
2. गिरीराज तिवारी उर्फ बबलू, निवासी वार्ड क्रमांक 58, बॉम्बे आवास, उरला, दुर्ग।
3. 02 विधि से संघर्षरत बालक।
▪️ जप्त सामग्री :
1. नगदी राशि 3,000 रुपये।
2. एक लैपटॉप बैग।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की त्वरित पतासाजी, तकनीकी विश्लेषण एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों में सुरक्षा के पर्याप्त उपाय सुनिश्चित करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




