
Sarkari Naukri 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी यूपीएसएससी (UPSSSC) ने लोअर पीसीएस भर्ती 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 मई से शुरू कर दी है और आवेदन करने की आखिरी डेट 18 जून है. संयुक्त लोअर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए आवेदन यूपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है.
इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग विभिन्न विभागों में 2,285 पदों को भरेगा. ये भर्ती प्रक्रिया राज्य में मंडी सुपरवाइजर ग्रेड-II और जिला सहायक टीकाकरण अधिकारी सहित कई पदों के लिए आयोजित की जा रही है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को पीईटी (PET) 2025 परीक्षा पास होना चाहिए और उनके पास संबंधित स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
जैसे, मंडी सुपरवाइजर के पद के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि/अर्थशास्त्र/कॉमर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 50% अंक और SC/ST के लिए कम से कम 45% अंक निर्धारित हैं. इसी तरह अमीन पद के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
उम्र सीमा और आवेदन फीस
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए उम्र सीमा 18 से 40 साल के बीच निर्धारित की गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमानुसार ऊपरी उम्र सीमा में छूट दी जाएगी. वहीं, यूपीएसएससी ने आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया है.
UPSSSC लोअर पीसीएस के लिए कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले यूपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- फिर PET 2025 क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें.
- उसके बाद ‘लोअर पीसीएस 2026’ आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- अब जरूरी डिटेल्स भरें और अपनी फोटो और साइन अपलोड करें.
- फिर आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
- उसके बाद अपना आवेदन फॉर्म सबमिट करें.
- अब आगे की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें.
चयन प्रक्रिया क्या है?
अगर चयन प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले PET 2025 स्कोर के आधार पर कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उसके बाद लिखित परीक्षा होगी. कुछ पदों के लिए कैंडिडेट्स को स्किल टेस्ट भी देना होगा. इसके अलावा मेडिकल टेस्ट और उनका डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन भी किया जाएगा. लिखित परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




