chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

पुरानी भिलाई एवं कुम्हारी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर आर्म्स एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई…

भिलाई-दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 26.05.2026 को पुरानी भिलाई एवं कुम्हारी क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र अंतर्गत उम्दा अटल आवास तथा थाना कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत 320 अटल आवास में सघन चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट मोटर साइकिलों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों की जांच की गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी शेक शहीद को धारदार हथियार के साथ पकड़ा गया, जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

इसके अतिरिक्त दो अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। अभियान में थाना पुरानी भिलाई, जामुल, वैशाली नगर, कुम्हारी, एएनटीएफ, डीएसबी एवं एसीसीयू सहित लगभग 60 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का बल शामिल रहा।

▪️ स्थल :

1. उम्दा अटल आवास, थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र
2. 320 अटल आवास, थाना कुम्हारी क्षेत्र

▪️ आरोपी का नाम :

1. शेक शहीद, उम्र 39 वर्ष, निवासी प्रगति नगर, चरोदा, भिलाई-3

▪️ जप्त सामग्री :

1. एक धारदार हथियार
2. बिना नंबर प्लेट मोटर साइकिलें

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई, थाना जामुल, थाना वैशाली नगर, थाना कुम्हारी, एएनटीएफ, डीएसबी एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही। अभियान में पुलिस अधिकारियों एवं लगभग 60 जवानों द्वारा प्रभावी चेकिंग एवं वैधानिक कार्यवाही की गई।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध हथियार अथवा असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button