भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ…

राजनांदगांव/ भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दुर्ग जिला भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग राजनांदगांव सोमनी के पास स्थित सचिता लॉन में सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में आयोजित हुआ प्रशिक्षण वर्ग की विधिवत शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के ध्वज फहराकर किया गया।
तत्पश्चात प्रदर्शनी का उद्घाटन उपस्थित अतिथियों के द्वारा फीता खोलकर भारत माता ,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की चित्र पर दीप प्रज्वलित कर शुरू किया गया। सर्वप्रथम उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन , छत्तीसगढ़ राज्य खाद आयोग के अध्यक्ष एवं प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता संदीप शर्मा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा उपस्थित रहे। प्रथम दिवस पर छः सत्रों का आयोजित किया गया।
प्रथम सत्र के वक्ता संदीप शर्मा रहे जिन्होंने देश के समक्ष चुनौतियां राजनीतिक एवं सामाजिक के विषय पर अपना प्रकाश डाला सत्र की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने की , द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन जिन्होंने कार्यकर्ता विकास गुण आचरण और दायित्व बोध अपना संबोधन प्रस्तुत किया।

इस सत्र की अध्यक्षता पूरे कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू ने की, तृतीय सत्र की मुख्य वक्ता रूप कुमारी चौधरी सांसद महासमुंद जिन्होंने कार्य विस्तार पर हमारी दृष्टि पर अपना संबोधन प्रस्तुत किया सत्र की अध्यक्षता दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने की, चतुर्थ सत्र की मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू जिन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति विरासत और धरोहर के विषय पर अपना संबोधन प्रस्तुत किया।
सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता चैनसुख भट्टड ने की, पंचम सत्र के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही जिन्होंने हमारा इतिहास और विकास पर अपना संबोधन प्रस्तुत किया ,षष्टम सत्र प्रायोजित रहा जिसमें सात टोली बैठक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और दुर्ग संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि “हमारा इतिहास – विकास” विषय का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की वैचारिक पृष्ठभूमि, संघर्ष, संगठन विस्तार और विकास यात्रा से परिचित कराना है, ताकि कार्यकर्ता संगठन के मूल उद्देश्यों और सिद्धांतों को बेहतर ढंग से समझ सकें।

वर्ष 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा भारतीय जनसंघ की स्थापना।राष्ट्रवाद, अखंडता और भारतीय संस्कृति आधारित राजनीति की शुरुआत।कश्मीर में “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” आंदोलन। श्री पाणिग्रही ने आगे कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा हेतु संघर्ष।राष्ट्र प्रथम की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास।
जगन्नाथ पाणीग्रही ने आगे कहा कि हमारा इतिहास – विकास” विषय कार्यकर्ताओं को पार्टी की वैचारिक यात्रा, संघर्ष, संगठनात्मक मजबूती और विकास आधारित राजनीति की समझ प्रदान करता है। यह विषय कार्यकर्ताओं में गर्व, प्रेरणा और संगठन के प्रति समर्पण की भावना को सशक्त बनाता है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन ने भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी शक्ति उसके समर्पित, अनुशासित और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्ध कार्यकर्ता हैं। “कार्यकर्ता का विकास – गुण, आचरण एवं दायित्व बोध” विषय का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक संस्कार, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।
भाजपा में कार्यकर्ता केवल संगठन का हिस्सा नहीं, बल्कि संगठन की वास्तविक शक्ति और पहचान होता है। कार्यकर्ता ही पार्टी की विचारधारा, योजनाओं और सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम बनता है। कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र, समाज और संगठन का हित व्यक्तिगत हित से ऊपर होना चाहिए।
“सेवा ही संगठन” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए समाज के हर वर्ग की सेवा करना।संगठन के निर्णयों का सम्मान करना तथा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा से पालन करना। श्री जैन ने आगे कहा कि हर परिस्थिति में सकारात्मक दृष्टिकोण रखना तथा समाज में आशा और विश्वास का वातावरण बनाना।दूसरों को साथ लेकर चलना, प्रेरित करना तथा संगठनात्मक कार्यों का सफल संचालन करना।
निरंतर सीखने की प्रवृत्ति विचारधारा, संगठन और समसामयिक विषयों की जानकारी रखते हुए स्वयं को निरंतर विकसित करना। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नंदन जैन ने आगे कहा कि “कार्यकर्ता का विकास – गुण, आचरण एवं दायित्व बोध” केवल एक प्रशिक्षण विषय नहीं, बल्कि एक आदर्श कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण का आधार है। एक संस्कारित, अनुशासित और सेवाभावी कार्यकर्ता ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ समाज सेवा और संगठन विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत रहता है।
आयोजित प्रथम दिवस का सत्र का संचालन महामंत्री दिलीप साहू ने किया
आयोजित सत्र में प्रशिक्षण टोली के सदस्य गण भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पाध्ये, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा सहित अपेक्षित श्रेणी के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे |
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




