chhattisgarhअन्‍यछत्तीसगढ़भिलाई

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दुर्ग पुलिस ने 07 मिनट में गंभीर मरीज को पहुंचाया अस्पताल…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 19/05/2026 को बीएम शाह हॉस्पिटल सुपेला में भर्ती गंभीर मरीज सलीम अली उम्र 38 वर्ष निवासी सेक्टर 02 को बेहतर उपचार हेतु शंकराचार्य हॉस्पिटल जुनवानी रेफर किया गया। सूचना प्राप्त होते ही यातायात पुलिस दुर्ग की टीम द्वारा तत्काल ग्रीन कॉरिडोर तैयार कर एम्बुलेंस को सुरक्षित एवं शीघ्र मार्ग उपलब्ध कराया गया।

यातायात पुलिस द्वारा पूरे मार्ग में यातायात को नियंत्रित करते हुए एम्बुलेंस को बिना किसी अवरोध के निकाला गया, जिसके परिणामस्वरूप मरीज को मात्र 07 मिनट में शंकराचार्य हॉस्पिटल जुनवानी पहुंचाया गया तथा समय पर उपचार उपलब्ध हो सका।

▪️ सराहनीय भूमिका : 

यातायात पुलिस दुर्ग की टीम द्वारा त्वरित समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था नियंत्रित करते हुए ग्रीन कॉरिडोर तैयार कर गंभीर मरीज को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि एम्बुलेंस अथवा अन्य आपातकालीन वाहनों को मार्ग में प्राथमिकता देते हुए तत्काल साइड प्रदान करें, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके एवं मानव जीवन की रक्षा हो सके।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button